अगर आपका खाता भी एसबीआई में है तो यह खबर जरुर पढ़ें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों की सुविधा के लिए निमयों में बदलाव किया है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता भी एसबीआई में है तो यह खबर जरुर पढ़ें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों की सुविधा के लिए निमयों में बदलाव किया है। एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े एक नियम को बदला है, जिससे ग्राहकों को फायदा होगा। बता दें एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब कोई भी ग्राहक फॉर्म 15G/15H होम ब्रांच के अलावा किसी भी ब्रांच में जमा कर सकता है। इसके साथ ही अब आप ये फॉर्म ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।
टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 40 हजार रुपये
जानकारी दें कि आयकर विभाग ने लोगों को चालू वित्त वर्ष के लिए 15G और 15H फॉर्म भरने के लिए 30 जून के बाद और समय देने का एलान किया है। ये फॉर्म ब्याज आय पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) से छूट के लिए भरने होते हैं। बता दें कि बैंक में एफडी करने पर ब्याज पर टैक्स यानी टीडीएस कटता है। टीडीएस की कटौती तभी होती है जब एफडी और बचत खाते से सालाना 40,000 रुपये तक का ब्याज मिलता है। जबकि पहले टीडीएस की लिमिट सालाना 10 हजार रुपये थी। मालूम हो कि इस साल के अंतरिम बजट में कहा गया है कि बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज पर लगने वाले टीडीएस की सीमा को 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दिया गया है।
जान लें फॉर्म 15जी और फॉर्म 15एच के बारें में
टैक्स एक्सपर्ट बताते हैं कि फार्म 15जी और फॉर्म 15एच एक फार्म है जो आप अपने बैंक में जमा कर सकते हैं। अगर आपके द्वारा अर्जित कुल आय पर कोई कर दायित्व नहीं है तो टीडीएस आपकी आय से कटौती नहीं की जाती है। जानकारी दें कि यह फॉर्म हर साल जमा किए जा सकते हैं। इसलिए, हर साल आपको यह जांचना है कि आप इन फॉर्म को भरने के लिए पात्र हैं या नहीं, या फिर भी वर्ष अगर आपकी आय कर के लिए लायक है, तो आप पात्र नहीं हैं।
गलत डिक्लेयरेशन पर लग सकती पेनल्टी
इस बात से भी अवगत करा दें कि फॉर्म 15जी में गलत डिक्लेयरेशन पर इनकम टैक्स ऐक्ट की धारा 277 के तहत पेनल्टी लग सकती है। वहीं टैक्स एक्सपर्ट की माने तो इस फॉर्म में गलत जानकारी देने पर तीन महीने से लेकर दो साल तक की कैद की सजा हो सकती है। जबकि जुर्माना अलग से लगेगा। अगर 25 लाख से ज्यादा की टैक्स चोरी का मामला हो तो सात साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।
एसबीआई ने एफडी पर घटाया ब्याज दर
दूसरी तरफ बता दें कि देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने सभी बचत खातों पर ब्याज दर 0.25% घटाकर 2.75% कर दिया है। जिसका असर बैंक के 44.51 करोड़ खाताधारकों पर पड़ने जा रहा है। बता दें कि इससे पहले, एक लाख रुपये और इससे अधिक जमा वाले खातों पर बैंक 3% ब्याज दर दे रहा था। बैंक की नई ब्याज दर 15 अप्रैल, 2020 से लागू होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications