देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक आपका खाता है तो यह खबर आप जरूर पढ़ लें। क्योंकि अगर आपने अब तक अपना केवाईसी पूरा नहीं कराया है तो एसबीआई में अपने खाते से लेन-देन नहीं कर पाएंगे।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक आपका खाता है तो यह खबर आप जरूर पढ़ लें। क्योंकि अगर आपने अब तक अपना केवाईसी पूरा नहीं कराया है तो एसबीआई में अपने खाते से लेन-देन नहीं कर पाएंगे। आपके पास बस 8 दिन बचे हैं। इसके बाद आपका बैंक खाता बंद हो सकता है। दरअसल, एसबीआई ने केवाईसी पूरी करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी, 2020 तय की है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक अकाउंट के लिए केवाईसी को जरूरी बना दिया है। केवाईसी यानी को साधारण हिंदी में परिभाषित करें तो कहेंगे कि कस्टमर के बारे में पूरी जानकारी। वहीं केवाईसी कराना सभी के लिए जरूरी है। एक तरह से बैंक और ग्राहक के बीच केवाईसी रिश्ते को मजबूत करता है। बिना केवाईसी निवेश मुमकिन नहीं है, इसके बगैर बैंक खाता भी खोलना आसान नहीं है। HDFC बैंक ग्राहक सावधान : 29 फरवरी से बंद हो जाएगा यह मोबाइल एप ये भी पढ़ें
एसबीआई ने ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट
जानकारी दें कि एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एसएमएस भेजकर अलर्ट किया कि वो अपना केवाईसी 28 फरवरी 2020 तक जरूर पूरा करा लें। अगर कोई ग्राहक केवाईसी नहीं कराता हैं तो उसके बैंक खाते से लेनदेन रोक दिया जाएगा। एसबीआई ने कहा है कि कृपया नवीनतम केवाईसी दस्तावेजों के साथ अपनी एसबीआई शाखा में जाकर संपर्क करें। केवाईसी पूरी नहीं किए जाने की स्थिति में आपके खाते में भविष्य में किए जाने वाले लेन-देन पर रोक लगाई जा सकती है।
जानिए कैसे होगी वीडियो केवाईसी?
- इस नई सुविधा के तहत दूरदराज के इलाकों में मौजूद फाइनैंशल इंस्टीट्यूशन के अधिकारी पैन या आधार कार्ड और कुछ सवालों के जरिए ग्राहक की पहचान कर सकेंगे।
- वहीं वीडियो कॉल का विकल्प संबंधित बैंक या संस्था के डोमेन पर ही मिलेगा।
- ग्राहक थर्ड पार्टी सोर्स जैसे- गूगल डुओ या व्हाट्सएप कॉल या अन्य किसी माध्यम से वीडियो कॉल नहीं कर सकेंगे।
- आधार बेस्ड वीडियो कस्टमर आइडेंटिफिकेशन प्रॉसेस के तहत वित्तीय संस्थाओं के अधिकारी पैन या आधार कार्ड पर आधारित कुछ सवालों से ग्राहक की पहचान की पुष्टि करेंगे।
- इसके साथ ही एजेंट को जियो-कॉर्डिनेट्स के तहत इसकी पुष्टि भी करनी होगी कि ग्राहक देश में ही है।
क्या है केवाईसी?
केवाईसी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे में अच्छे से जान पाती हैं। केवाईसी यानि "नो योर कस्टमर" यानि अपने ग्राहक को जानिये। बैंक तथा वित्तीय कम्पनियां इसके लिए फॉर्म को भरवा कर इसके साथ कुछ पहचान के प्रमाण भी लेती हैं।
पहचान पत्र के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, केवाईसी के लिए ग्राहक को अपना पहचान पत्र देना होगा। पहचान पत्र में पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार पत्र/कार्ड, नरेगा कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश, डाकघरों द्वारा जारी पहचान पत्र, ऐसे जन प्राधिकरण संस्थाओं द्वारा जारी पहचान पत्र जो अपने द्वारा जारी पहचान पत्रों का रिकॉर्ड रखती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications