नई दिल्ली, दिसंबर 9। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बारे में सभी एसबीआई खाताधारकों को पता होना चाहिए। ये एक बहुत काम का और जरूरी अपडेट है। बता दें एसबीआई ने अपने एटीएम ऑपरेशन की सिक्योरिटी में सुधार के लिए अपने स्टैंडर्ड में बड़ा एडजस्टमेंट किया है। अगर एसबीआई ग्राहक यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि एटीएम से बिना किसी दिक्कत और खतरे के पैसा निकले तो जरूरी है कि आप यहां बताए जाने वाले निर्देशों को समझें।
ओटीपी से कैश विदड्रॉल
एसबीआई बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों के साथ एक नया अपडेट शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि सभी एसबीआई ग्राहकों को एक तय पूर्व-निर्धारित लिमिट से अधिक पैसा निकालने के लिए ओटीपी का उपयोग करना होगा। आपको एक लिमिट से अधिक पैसा निकालने के लिए एटीएम की जरूरत होगी। इस मामले में एटीएम से पैसे निकालते समय बैंक आपके फोन नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा। आपको वो एटीएम मशीन पर बताई गई जगह दर्ज करना होगा, उसके बाद ही कैश मिल सकेगा।
कितनी है लिमिट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई की तरफ से कहा गया है कि ओटीपी की आवश्यकता केवल 10,000 रुपये या उससे अधिक पैसा एटीएम से निकालने पर होगी। जबकि 9,999 रुपये या उससे कम पैसे एटीएम से निकालने के लिए, ओटीपी दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। दरअसल ग्राहकों को किसी भी धोखे से बचाने के लिए बैंक ने यह कदम उठाया है।
जानिए आसान प्रोसेस
एसबीआई के एटीएम से कैश निकालने के लिए, आपको एक ओटीपी की आवश्यकता होगी, यदि राशि 10000 रु या उससे ज्यादा हो। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी नंबरों का एक सिस्टम-जनरेटेड स्ट्रिंग है जो आपको सिंगल लेनदेन के लिए मिलेगा। एक बार जब आप वो राशि दर्ज कर लेंगे जिसे आप निकालना चाहते हैं, तो एटीएम स्क्रीन ओटीपी स्क्रीन दिखेगी। फिर आपको कैश प्राप्त करने के लिए स्क्रीन में बैंक से ओटीपी को दर्ज करना होगा।
नहीं होगा नुकसान
ओटीपी का यह अतिरिक्त फैक्टर स्टेट बैंक के कार्डधारकों को गड़बड़ वाले एटीएम लेन-देन से बचाएगा। बैंक ने कहा है कि ओटीपी आधारित नकद निकासी सुविधा केवल एसबीआई एटीएम पर उपलब्ध है। यह सिस्टम नेशनल फाइनेंशियल स्विच (एनएफएस) में नॉन-एसबीआई एटीएम में डेवलप नहीं की गई है। भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के पास 22,224 शाखाओं, 63,906 एटीएम/सीडीएम और 71,705 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट का देश का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
एसबीआई में नौकरी
बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक, सर्किल आधारित अधिकारी अधिसूचना जारी की गई है। बैंक ने आज (9 दिसंबर, 2021) से 1226 रिक्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एसबीआई की इस भर्ती को 2021 को 3 चरणों में किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार शामिल हैं। उम्मीदवारों को इनमें प्राप्त योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सीबीओ के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि- 29 दिसंबर, 2021 है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications