भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने खुदरा फिक्स डिपॉडिट (एफडी) दरों में कटौती की घोषणा की है।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने खुदरा फिक्स डिपॉडिट (एफडी) दरों में कटौती की घोषणा की है। जी हां देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अगर आपने फिक्सड डिपॉजिट यानी एफडी कराईं है तो आपको बता दें कि बैंक ने एफडी की दरों में बदलाव कर दिया हैं यानी बैंक ने एफडी की ब्याज दरें घटा दी हैं। ऐसे में अब एफडी कराने वालों को कम मुनाफा मिलेगा। एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में लगातार कटौती कर रहा है। अब एसबीआई ने एक बार फिर एफडी की ब्याज दरें घटा दी हैं। एसबीआई द्वारा जारी की गई एफडी दरें 10 फरवरी 2020 से लागू होंगी। बैंक ने 1 साल से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाले लॉन्ग टर्म डिपॉजिट्स पर एफडी की दरों में 0.10 फीसदी से 0.50 फीसदी तक की कटौती करने का ऐलान किया है। एसबीआई में एफडी कराने वालों को अब कितना मिलेगा ब्याज, यहां चेक करें नए रेट्स
यहां जानें पूरी लिस्ट
- 7 से 45 दिन की एफडी कराने वालों को 4.5 फीसदी मिलेगा।
- 46 दिन से 179 दिन की एफडी अब 46 से 179 दिनों की एफडी पर 5 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले 5.50 फीसदी ब्याज मिल रहा था।
- 180 दिन से 210 दिन की एफडी- बैंक 180 दिनों से 210 दिनों की एफडी पर बैंक 5.50 फीसदी ब्याज दे रहा हैं।
- 211 दिन से 1 साल तक की एफडी- एसबीआई ने 211 दिन से 1 साल की एफडी पर ब्याज दरें 5.50 फीसदी हैं।
- 1 साल से 2 साल तक की एफडी- एसबीआई अब 1-2 साल की एफडी पर 6 फीसदी ब्याज देगा।
- 2 साल से 3 साल तक की एफडी- एसबीआई अब 2-3 साल की एफडी पर 6.10 फीसदी की बजाए 6 फीसदी ब्याज देगा।
- 3 साल से 5 साल तक की एफडी - इस एफडी पर एसबीआई 6 फीसदी ब्याज देगा।
- 5 से 10 साल तक की एफडी- इस एफडी पर 10 फरवरी से एसबीआई सिर्फ 6 फीसदी ब्याज देगा।
एसबीआई की सीनियर सिटीजन के लिए नई एफडी ब्याज दरें
(1) 7 से 45 दिन की एफडी- एसबीआई 7 से 45 दिन के लिए एफडी पर 5 फीसदी ब्याज देगा।
(2) 46 दिन से 179 दिन - एसबीआई 46 से 179 दिनों के लिए एफडी पर 5.5 फीसदी ब्याज देगा।
(3) 180 दिन से 210 दिन - 180 दिन से 210 दिनों के लिए एफडी पर 6 फीसदी ब्याज देगा।
(4) 211 दिन से 1 साल तक के लिए - एसबीआई इस दौरान एफडी पर 6 फीसदी ब्याज देगा।
(5) 1 साल से 2 साल तक - इस एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
(6) 2 साल से 3 साल तक - 2 से 3 साल के लिए एफडी पर 6.5 फीसदी ब्याज देगा।
(7) 3 साल से 5 साल तक - 3 से 5 साल के लिए एफडी पर एसबीआई 6.5 फीसदी ब्याज देगा।
(8) 5 साल से 10 साल तक- 5 से 10 साल के लिए एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
जानिए आपको कैसे होगा नुकसान?
एफडी पर ब्याज दर कटौती का मतलब ये हुआ कि अब आपको बचत खाते में जमा राशि पर पहले के मुकाबले कम मुनाफा मिलेगा। यहां बता दें कि एसबीआई के 40 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। बैंक में जमा करने वाले इन ग्राहकों पर असर पड़ने की आशंका है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications