SBI Sarvottam FD Scheme: सभी लोग बैंकों में एफडी कराते हैं। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि एसबीआई अमीरों के लिए अलग से एक एफडी स्कीम चलता है। इसके तहत अमीरों को एफडी कराने पर काफी ज्यादा ब्याज दिया जाता है।
एसबीआई की इस विशेष एफडी का नाम सर्वोत्तम एफडी है। इस एफडी के तहत एसबीआई 2 साल के लिए आम लोगों को सर्वोत्तम एफडी पर ब्याज यील्ड 7.61 फीसदी होगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को यह ब्याज यील्ड 8.14 प्रतिशत रहेगी।

जानिए क्या है एसबीआई सर्वोत्तम एफडी
एसबीआई सर्वोत्तम एफडी एक विशेष एफडी स्कीम है। इस एफडी को कराने के लिए दो शर्तें हैं। एक तो इस एफडी में पैसा बीच में नहीं निकाला जा सकता है। वहीं इस एफडी को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे की कराई जा सकती है।
एसबीआई सर्वोत्तम एफडी दो तरह की
एसबीआई सर्वोत्तम एफडी दो तरह की है। यह एक करोड़ रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की है। वहीं एसबीआई सर्वोत्तम एफडी 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। इन दोनों की ब्याज दरों में कुछ अंतर भी है।
पहले जानिए 1 करोड़ रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की एसबीआई सर्वोत्तम एफडी
जहां तक एसबीआई सर्वोत्तम एफडी 1 करोड़ रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की है, तो आमलोगों को 1 साल के लिए ब्याज यील्ड 7.29 प्रतिशत है। वहीं दो साल के लिए आमलोगों को 7.61 प्रतिशत ब्याज यील्ड मिलेगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को एक साल के लिए ब्याज यील्ड 7.82 फीसदी है। वहीं 2 साल के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज यील्ड 8.14 फीसदी है।
अब जानिए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की एसबीआई सर्वोत्तम एफडी
2 करोड़ रुपये से ज्यादा की एसबीआई सर्वोत्तम एफडी पर भी अच्छा ब्याज दिया जा रहा है। 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की एसबीआई सर्वोत्तम एफडी पर आमलोगों को 1 साल के लिए ब्याज यील्ड 7.24 प्रतिशत है। वहीं दो साल के लिए आमलोगों को 7.08 प्रतिशत ब्याज यील्ड मिलेगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को एक साल के लिए ब्याज यील्ड 7.77 फीसदी है। वहीं 2 साल के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज यील्ड 7.61 फीसदी है।
दिया जा रहा है चक्रवृद्धि ब्याज
एसबीआई सर्वोत्तम एफडी में चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। इसकी गणना हर तीन माह पर ब्याज की गणना की जाती है। यही कारण है कि लोगों को तय ब्याज दर से कुछ ज्यादा ब्याज दिया जाता है। वहीं एसबीआई सर्वोत्तम एफडी में जमा पैसे को बीच में नहीं निकाला जा सकता है। ये नॉन-कॉलेबल योजनाएं हैं, जिनमें समय से पहले पैसा नहीं ले सकते। अगर समय से पहले पैसा निकालते हैं तो चार्ज देना होगा।
एसबीआई की एक और स्पेशल एफडी स्कीम अमृत कलश
12 अप्रैल, 2023 से एसबीआई की 400 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम अमृत कलश में ग्राहकों को 7.10 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में सीनियर सिटीजंस को 7.60 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस स्पेशल स्कीम का फायदा 31 मार्च, 2024 तक उठाया जा सकते हैं।
जानिए एसबीआई की अन्य एफडी की ब्याज दरें
- 7 दिन से 45 दिन तक की ब्याज दर 3.50 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4 प्रतिशत है।
- 46 दिन से 179 दिन तक की ब्याज दर 4.75 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5.25 प्रतिशत है।
- 180 दिन से 210 दिन तक की ब्याज दर 5.75 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.25 प्रतिशत है।
- 211 दिन से 1 साल से कम तक की ब्याज दर 6 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.50 प्रतिशत है।
- 1 साल से लेकर 2 साल से कम तक की ब्याज दर 6.80 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.30 प्रतिशत है।
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम तक की ब्याज दर 7 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50 प्रतिशत है।
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम तक की ब्याज दर 6.75 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25 प्रतिशत है।
- 5 साल से लेकर 10 साल तक की ब्याज दर 6.50 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50 प्रतिशत है।
डिस्क्लेमर: एसबीआई की यह ब्याज दरें बैंक की वेबसाइट से ली गई हैं। इनमें किसी भी दिन एसबीआई बदलाव कर सकता है। ऐसे में एफडी कराने के पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर एफडी की ब्याज दरें जरूर चेक लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications