नयी दिल्ली। कभी भी किसी वजह से आपको अपनी बैंक ब्रांच बदलने की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए आपको बैंकों के चक्कर काटने होंगे। मगर यदि आप देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं तो आप ये काम घर बैठे कर सकते हैं। जी हां एसबीआई अपने ग्राहकों को घर बैठे ही बैंक ब्रांच बदलने की सुविधा देता है। यानी एसबीआई ग्राहक बहुत आसानी से बैंक की एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में अपना खाता ले जा सकते हैं। आपको इसके लिए ऑनलाइन तरीका पता होना चाहिए। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो टेंशन न लें हम आपको वो तरीका बताते हैँ। दरअसल अब वे समय है जब बैंक डिजिटल और इंटरनेट के समय में ग्राहकों इन्हीं माध्यमों से ढेर सारी सेवाएं दे रहे हैं। एसबीआई भी इसी पहल के मद्देनजर ग्राहकों को ये सेवा दे रहा है।
क्या-क्या है जरूरी
अगर आप घर बैठे एसबीआई की एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में खाता ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ चीजें जरूरी है। सबसे पहले तो आपके अकाउंट का केवाईसी अपडेटेड होना जरूरी है। इसके बिना आपका काम मुमकिन नहीं। इसके अलावा आपका बैंक खाता मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रर होना चाहिए। यदि आपने अपना नंबर बदला है तो आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है। बस अगर आपका केवाईसी हो और मोबाइल नंबर अपडेटेड हो तो आपके लिए घर बैठे एसबीआई की एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में खाता ट्रांसफर करना बहुत आसान है।
ये है पूरा प्रोसेस :
- सबसे पहले नेट बैंकिंग में लॉग इन करें
- लॉग इन करने पर आपके सामने होम पेज खुलेगा
- इसमें ‘e-service' पर क्लिक करें
- इसके बाद ‘Saving Account Transfer' पर क्लिक करें
- यहां वे अकाउंट सिलेक्ट करें जिसे आपको दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर करना है
- फिर आपको दूसरी ब्रांच का कोड डालना होगा
- ‘Get Branch Name' टैब पर क्लिक करने के बाद आपको ब्रांच का नाम और कोड दर्ज करना होगा
- इसके बाद फिर सबमिट पर क्लिक करें
- सबमिट पर क्लिक के बाद आपसे दर्ज की गई डिटेल को वेरिफाई करने के लिए पूछा जाएगा, जिसके लिए आपको कंफर्म पर क्लिक करना होगा
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे आपको स्क्रीन पर बताई गई जगह पर दर्ज करना होगा
- अब आपके सामने उस ब्रांच की जानकारी आएगी, जिसमें बैंक अकाउंट ट्रांसफर किया गया है
- बस इतना होते ही आपका अकाउंट ऑनलाइन एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर प्रोसेस पूरा हो जाएगा
देश में 24000 से ज्यादा ब्रांच
एसबीआई की पूरे भारत में 24000 से अधिक ब्रांच हैं। एसबीआई भारत और विदेशों में शाखाओं के अपने नेटवर्क के माध्यम से ढेरों बैंकिंग उत्पाद पेश करता है, जिसमें अनिवासी भारतीयों (NRI) के लिए भी उत्पाद शामिल हैं। एसबीआई के 16 क्षेत्रीय केंद्र और 57 क्षेत्रीय कार्यालय हैं जो पूरे भारत के महत्वपूर्ण शहरों में स्थित हैं। एसबीआई की भारत के अलावा कई देशों में ब्रांच हैं। एसबीआई की विदेशों में सहायक या साथी कंपनियां भी मौजूद हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications