कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया हैं। फिलहाल कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक जारी रहेगा।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया हैं। फिलहाल कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था पर खतरे को देखते हुए रिजर्व बैंक ने रिटेल लोन की ईएमआई भरने पर 3 महीने की और राहत दे दी है। 1 जून से बदल रहे हैं ये नियम, जानिए आप पर क्या होगा असर ये भी पढ़ें

अब आपके पास अपने होम लोन या आटो लोन की ईएमआई को 3 महीने तक और रोकने का विकल्प मिल गया है। कुल मिलाकर आरबीआई ने लोन मोरेटोरियम पीरियड 6 महीने का मार्च से अगस्त तक कर दिया है। अब इस फैसले के मुताबिक देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सभी योग्य ग्राहकों के लोन पर मोरेटोरियम को तीन महीने और बढ़ा दिया है।
3 महीनों की ईएमआई में ऐसे मिलेगी राहत
तो अगर आप एसबीआई के ग्राहक है तो यह खबर जरुर पढ़ें। एसबीआई ने अब अपने खाताधारकों को, खास तौर पर उनको जिन्होंने लोन लिया हुआ है, उनके लिए एक अहम ऐलान किया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सभी तरह के टर्म लोन पर मासिक किस्त चुकाने की छूट को बढ़ाकर अगस्त तक के लिए लागू कर दिया है। बैंक ने बयान में बताया कि वह सभी योग्य लोन ग्राहकों से उनकी जून, जुलाई और अगस्त 2020 में आने वाली ईएमआई पर स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन/ NACH मैंडेट को रोकने के लिए सहमति प्राप्त करने के लिए संपर्क किया है।
जानिए कैसे लें लोन मोरेटोरियम का फायदा
इसके लिए बैंक ने ईएमआई को रोकने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। बैंक ने करीब 85 लाख योग्य कर्जधारकों को एसएमएस के जरिए उनकी ईएमआई को रोकने के लिए सहमति को लेकर पूछना शुरू किया है। कर्जधारक अगर अपनी ईएमआई को टालना चाहते हैं, तो उन्हें बैंकों द्वारा भेजे गए एसएमएस में दिए गए वचुअल मोबाइल नंबर पर येस लिखकर जवाब देना होगा। यह उन्हें एसएमएस मिलने के पांच दिनों के भीतर करना होगा। बैंक के लोन मोरेटोरियम पर इस फैसले से कोरोना संकट में कर्जधारकों को थोड़ी राहत मिलेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/hi/web/personal-banking/home पर संपर्क कर सकते हैं।
क्या होता है मोरेटोरियम
उस अवधि को कहते हैं जिस दौरान आपको लिए गए कर्ज पर ईएमआई का भुगतान नहीं करना पड़ता है। इस अवधि को ईएमआई हॉलीडे के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि यह सिर्फ ईएमआई टालने का विकल्प है। ऐसा नहीं है कि आपकी ईएमआई से ये 6 किस्तें कम दी जाएंगी। पहले भी आरबीआई ने कहा था कि ग्राहकों को कोरोना वायरस से बिगड़ी स्थितियों का सामना करने में समर्थ बनाने के लिए राहत दी जा रही है।
आरबीआई ने किया था एलान
बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 22 मई को लॉकडाउन को देखते हुए लोन मोरेटोरियम की अवधि को 3 महीने और बढ़ाने का एलान किया था। यानी इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपने होम लोन या ऑटो लोन लिया है तो आपको अपनी ईएमआई रोकने के लिए 3 महीने की और मोहलत मिल गई। पहले भी मार्च से मई तक यानी 3 महीने की मोहलत मिली थी।
अन्य बैंकों में यह विकल्प
इसके अलावा केनरा बैंक ने एक मोबाइल नंबर जारी किया है और ग्राहकों से उसपर मैसेज भेजने के लिए कहा है। बाकी अन्य बैंकों में भी ग्राहकों से पूछताछ कर येस और नो के बारे में जानकारी ले रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications