नई दिल्ली, सितंबर 8। कोई भी व्यक्ति नौकरी करता हो तो उसके पास एक सैलेरी अकाउंट होना जरूरी है। अगर किसी का पहले से सैलेरी खाता न हो तो जिस भी कंपनी में नौकरी करेंगे वो आपका सैलेरी खाता खुलवाएगी। सभी बैंक सैलेरी अकाउंट खुलवाने की सुविधा देते हैं। मगर आपका सैलेरी अकाउंट उस बैंक में खुलेगा, जिससे आपकी कंपनी का टाई-अप हो। अगर आपका सैलेरी खाता पहले से उसी बैंक में न हो, जिससे आपकी कंपनी का टाई-अप हो तो आपको नया खाता खुलवाना पड़ेगा। अब बात करते हैं एसबीआई के सैलेरी अकाउंट की। यदि आपका सैलेरी खाता एसबीआई, देश का सबसे बड़ा बैंक, में हो तो कई फायदे मिलेंगे। इनमें 5 बड़े बेनेफिट क्या हैं, वो हम आपको यहां बताएंगे।
20 लाख रु का फ्री बीमा
अगर किसी ग्राहक का सैलरी अकाउंट एसबीआई में हो तो उसे 20 लाख रु तक का फ्री इंश्योरेंस मिलता है। यह बीमा आकस्मिक मृत्यु कवर के तौर पर मिलता है। बता दें बीमा की लिमिट अलग-अलग होती है। एसबीआई में सैलेरी खातों की अलग-अलग कैटेगरी होती है। उसी आधार पर आकस्मिक मृत्यु (एक्सीडेंटल डेथ) कवर ग्राहकों को दिया जाता है।
एयर एक्सिडेंटल डेथ के लिए कवर
एसबीआई में सैलेरी खाते के सभी बेनेफिट और बाकी डिटेल आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाकर ले सकते हैं। गौरतलब है कि ऊपर बताए गए एक्सीडेंटल डेथ कवर के अलावा एसबीआई के सैलेरी खाताधारकों को एयर एक्सीडेंटल डेथ का बेनेफिट भी दिया जाता है। एसबीआई सैलरी खाताधारकों को 30 लाख रु तक का एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस डेथ कवर दिया जाता है।
लोन पर छूट
लोन की जरूरत कभी भी किसी भी पड़ सकती है। अगर आप किसी बैंक से लोन लें तो आपको प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। मगर एसबीआई अपने सैलेरी खाताधारकों को पर्सनल लोन, होम लोन या कार लोन आदि लेने पर प्रोसेसिंग फीस पर छूट देता है। ये छूट 50 फीसदी होती है। यानी एसबीआई से लोन लेने वाले सैलेरी खाताधारकों को आधी ही प्रोसेसिंग फीस देनी होती है।
ओवरड्राफ्ट
लोन के अलावा इमरजेंसी में पैसों का इंतजाम करने का एक और तरीका होता है। ये है ओवरड्राफ्ट। एसबीआई भी अपने सैलेरी खाताधारकों को ओवरड्राफ्ट सुविधा देता है। अगर आपको कभी जरूरत के समय पैसे चाहिए हों और आपका सैलेरी खाता एसबीआई में है तो आप ओवरड्राफ्ट सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक तरह का लोन ही होता है। एसबीआई सैलेरी खाताधारकों को दो महीने की सैलेरी के बराबर का ओवरड्राफ्ट मिल सकता है। बता दें कि कई बैंक अपने वेतन खाताधारकों को उनके क्रेडिट प्रोफाइल और उनकी कंपनी के प्रोफाइल के आधार पर ओवरड्राफ्ट की पेशकश करते हैं। बैंक ऐसे वेतन खाताधारकों के लिए एक पूर्व निर्धारित ओवरड्राफ्ट सीमा जारी करते हैं, जिससे वे फंड की कमी का सामना करने पर उतना पैसा निकाल सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आपको इस निकाले गए पैसे पर ब्याज देना पड़ सकता है।
लॉकर चार्ज में छूट
एसबीआई में सैलेरी खाता होने पर लॉकर शुल्क में छूट मिलती है। एसबीआई अपने सैलेरी खाताधारकों को लॉकर शुल्क में 25 प्रतिशत तक की छूट ऑफर करता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications