देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए वर्चुअल कार्ड की सुविधा की शुरुआत की है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए वर्चुअल कार्ड की सुविधा की शुरुआत की है। इसके बाद अब ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग के लिए प्लास्टिक कार्ड की जरूरत नहीं होगी। ग्राहकों के पास ये कार्ड होने से उन्हें अपने कार्ड गुम हो जाने का डर नहीं बना रहेगा। कार्ड की खास बात है कि इसमें भी प्लास्टि कार्ड के सभी फीचर्स उपलब्ध होंगे। SBI अलर्ट : दो दिवसीय हड़ताल का परिचालन पर पड़ सकता है आंशिक असर ये भी पढ़ें
SBI वर्चुअल कार्ड की खासियत
- एसबीआई वर्चुअल कार्ड की मदद से ग्राहक अपने अकाउंट डिटेल्स के बारे में जानकारी छुपा सकेंगे। ऐसे में किसी भी तरफ के फ्रॉड की संभावना कम हो सकेंगी।
- एसबीआई वचुर्अल कार्ड की वैधता 48 घंटे की होगी। तब तक ही इस कार्ड का उपयोग किया जा सकेगा।
- इस कार्ड का क्रिएशन और ट्रांजैक्शन प्रक्रिया ओटीपी की मदद से ही किया जा सकेगा। यह ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगा।
- एसबीआई ग्राहक अपने नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे।
न्यूनतम लेनदेन राशि 100 है और अधिकतम 50,000
एसबीआई वर्चुअल कार्ड के लिए मिनिमम ट्रांजैक्शन लिमिट 100 रुपये और अधिकतम लिमिट 50,000 रुपये होगी। एसबीआई वर्चुअल कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन मर्चेंट साइट पर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल वहीं किया जा सकता है, जहां वीजा कार्ड्स को एक्सेप्ट किया जाता हो। एसबीआई का यह वर्चुअल कार्ड सिंगल यूज के लिए ही होगा। इसका मतलब है कि अगर आपने इसका इस्तेमाल एक ट्रांजैक्शन के लिए कर लिया तो इसे दोबार यूज नहीं कर सकते हैं। इस कार्ड से अमाउंट तभी कटेगा, जब आपका पर्चेज सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
ऐसे जनरेट करें अपना वर्चुअल कार्ड
- वर्चुअल कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले अपने एसबीआई ऑनलाइन बैंकिंग अकाउंट ''www.onlinesbi.com'' पर जाएं।
- इसके बाद आपको 'e-Card' के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यह विकल्प वेबसाइट के टॉप बार पर दिया जाएगा।
- इसके बाद आपको 'वर्चुअल कार्ड जेनरेट' टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब, आप उस अमाउंट को चुनें, जिसे अपने वचुर्अल कार्ड में ट्रांसफर करना चाहते हैं।
- अगले स्टेप में आपको टर्म्स एंड कंडीशंस को टिक करने के बाद जेनरेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको कार्डहोल्डर का नाम, डेबिट कार्ड अकाउंट नंबर और वर्चुअल कार्ड लिमिट को वेरिफाई करना होगा।
- आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- वहीं इस ओटीपी को भरने के बाद 'कंफर्म' के बटन पर क्लिक करना होगा।
- सफलापूर्वक वैलिडेशन के बाद कार्ड नंबर के साथ कार्ड की तस्वीर, एक्साइरी डेट आदि जैसी जानकारी आपके स्क्रिन पर दिखाई देगी।
- इस प्रकार आप एसबीआई वर्चुअल कार्ड क्रिएट हो जाएगा। और अब ऑनलाइन शॉपिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications