अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने उन ग्राहकों को एक बार फिर झटका दिया है, जिन्होंने एफडी यानी फिक्सड डिपोजिट में पैसा लगा रखा है। एसबीआई ने महीने में दूसरी बार एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर घटा ली है। जानकारी दें कि नई दरें बीते कल से यानि 10 मार्च से लागू हो गई हैं। बता दें कि बैंक ने 45 दिनों तक की अवधि वाली शॉर्ट टर्म एफडी पर ब्याज में 0.50% की कटौती कर दी है। वहीं नई दरों के मुताबिक, 7 से 45 दिनों की एफडी पर 4 पर्सेंट का ब्याज मिलेगा, जो पहले 4.50 फीसदी थी। इसके अलावा, 1 साल और उससे ज्यादा की अवधि वाली एफडी के लिए ब्याज दरों में 0.10 पर्सेंट की कटौती की गई है। इनपर पहले 6 पर्सेंट तक का ब्याज मिलता था।
फरवरी में भी हुई थी कटौती
हाल ही में पिछले महीने यानी फरवरी में ही बैंक ने एफडी की दरों में 10 से 50 बीपीएस की कटौती की थी। बैंक ने 46 से 179 दिन, 180 से 210 दिन और 211 दिनों से एक साल तक की अवधि के लिए एफडी ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बैंक ने एमसीएलआर में भी 15 बीपीएस की कटौती की है।
जानिए क्या है वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दरें
- वहीं वरिष्ठ नागरिकों की बात करें तो इस कटौती के बाद अब 46 दिन से लेकर 179 दिन के एफडी पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिल सकेगा।
- जबकि, 180 से 210 दिन की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बयाज दर 6 फीसदी होगा।
- 211 दिन से 1 साल के लिए भी ब्याज दर 6 फीसदी ही रहेगा। सीनियर सीटिजन के लिए 1 से 2 साल, 2 साल से लेकर 3 साल और 3 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि वाले एफडी पर 6.40 फीसदी की दर से ही ब्याज मिलेगा।
- इसके साथ ही, 5 साल से लेकर 10 साल की अवधि वाले एफडी पर भी 6.40 फीसदी की दर से ही ब्याज मिलेगा।
स्टाफ को मिलता है ज्यादा फायदा
अच्छी बात तो यह है कि अगर आप एसबीआई के स्टाफ मेंबर हैं या फिर पेंशनर हैं तो आपको फिक्स्ड अकाउंट में जमा राशि पर ऊपर बताए गए इंट्रेस्ट रेट से एक 1 प्रतिशत ज्यादा इंट्रेस्ट मिलेगा। वहीं अगर आप एसबीआई स्टाफ के साथ ही सीनियर सिटिजन भी हैं तो आपको 1 प्रतिशत इंट्रेस्ट के साथ ही 0.50 प्रतिशत इंट्रेस्ट दोनों का फायदा मिलेगा।
एसबीआई ने कम किए एमसीएलआर रेट
एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) की दरें भी घटा दी हैं। एमसीएलआर में 15 आधार अंकों की कटौती की है। ये 10 मार्च से लागू हो गया है। एमसीएलआर के कम होने से होम लोन सस्ता हो सकता है। एसबीआई ने एक साल के एमसीएलआर को 10 बेसिस प्वाइंट घटाकर 7.85% से 7.75% कर दिया है। चालू वित्त वर्ष में बैंक द्वारा एमसीएलआर में यह लगातार 10वीं कटौती है। ऋणदाता ने 10 फरवरी को सभी किरायेदारों के आधार पर एमसीएलआर दरों में 5 आधार अंकों की कटौती की थी। एमसीएलआर दरें बैंक की अपनी लागत पर आधारित होती है। यदि आपका होम लोन एसबीआई की एमसीएलआर दर से जुड़ा है, तो नई कटौती आपकी ईएमआई को तुरंत नीचे नहीं ला सकती है, क्योंकि एमसीएलआर आधारित ऋण में आमतौर पर एक साल का रीसेट क्लॉज होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications