नयी दिल्ली। अगर आपका एसबीआई एटीएम/डेबिट कार्ड खो या चोरी हो जाये तो सबसे पहले आपको उसे ब्लॉक करना चाहिए। अगर आपके सामने कभी ऐसी स्थिति आये तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी तरह के फ्रॉड या धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको अपने कार्ड को तुरंत ब्लॉक करना है। कार्ड ब्लॉक करने के लिए आप बैंक के कस्टमर केयर डिपार्टमेंट से संपर्क कर सकते हैं। आप ऑनलाइन लॉग-इन करके या एसबीआई मोबाइल ऐप के जरिए भी कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं। इनके अलावा आपके पास खोए हुए एसबीआई एटीएम कार्ड को ब्लॉक करने का एक सरल और आसान तरीका भी है। आइये जानते हैं उस आसान तरीके के बारे में।
मोबाइल से भेजें केवल एक मैसेज
ऑनलाइन लॉग-इन, ऐप या कस्टमर केयर से संपर्क करने के अलावा भी आपके पास अपना कार्ड ब्लॉक करवाने का एक आसान तरीका है। आपको अपने मोबाइल से तिर्फ एक मैसेज भेजना है। देश का सबसे बड़ा बैंक अपनी एसबीआई क्विक ऐप के माध्यम से टोल-फ्री एसएमएस की सुविधा देता है। एसबीआई क्विक ऐप से आप एसएमएस भेजकर या मिस्ड कॉल देकर सेवाओं के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
क्या-क्या हो सकता है क्विक ऐप से
अपने ATM कार्ड को ब्लॉक करने के अलावा आप एसबीआई की इस ऐप से एटीएम कार्ड को स्विच ऑन / ऑफ, बैंक खाते का बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट, चेक बुक के लिए आवेदन, पिछले 6 महीने का खाता विवरण, होम लोन और शिक्षा ब्याज प्रमाण पत्र आदि के लिए भी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। आप अपने एसबीआई एटीएम-कम-डेबिट कार्ड को ऑफलाइन भी ब्लॉक कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और अपने एटीएम कार्ड के अंतिम 4 अंकों की आवश्यकता होती है।
कैसे भेजें मैसेज
अपना कार्ड ब्लॉक करने के लिए आप मैसेज में BLOCK लिखें और स्पेस देकर एटीएम के 4 अंतिम नंबर दर्ज करें और 567676 पर भेज दें। ब्लॉकिंग का आवेदन स्वीकार करने पर आपको एक पुष्टिकरण एसएमएस अलर्ट मिलेगा जिसमें ब्लॉकिंग की टिकट संख्या, तारीख और समय लिखा होता है। मगर ध्यान रहे कि बतायी गयी किसी भी सेवा का लाभ लेने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर होना चाहिए।
कैसे करें मोबाइल नंबर दर्ज
यदि आपने बैंक के साथ अपना फोन नंबर रजिस्टर नहीं किया है, तो आप एक आसान एसएमएस भेजकर ऐसा कर सकते हैं। मैसेज में लिखें REG फिर स्पेस देकर अपना खाता नंबर दर्ज करें और फिर इस मैसेज को 09223488888 पर भेजें। इससे आपका फोन नंबर बैंक के पास आसानी से पंजीकृत हो जाएगा।
यह भी पढ़ें - SBI ग्राहकों को बिना बैंक जाये मिलती हैं कई शानदार सेवाएं, जानिये यहां
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications