नई दिल्ली, अगस्त 21। आप किसी भी बैंक में कोई भी खाता खुलवा लें, आपको एक डेबिट कार्ड जरूर मिलेगा। एटीएम में इस्तेमाल करने के लिए यह कार्ड बहुत जरूरी है। आप विभिन्न एटीएम में इस डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग बैंकों के पास कई तरह के डेबिट कार्ड होते हैं? जी हां विभिन्न प्रकार के डेबिट कार्ड होने के चलते इनके चार्जेस और लिमिट भी कम-ज्यादा होती है। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित दूसरे बैंकों के विभिन्न एटीएम कार्ड की लिमिट अलग-अलग ही होती है। यहां हम बताएंगे कि बड़े बैंकों के डेबिट कार्ड से आप एक दिन में कितना कैश निकाल सकते हैं।
एसबीआई
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के डेबिट कार्ड से आप एक दिन में 20,000 रुपये निकाल सकते हैं। एसबीआई में एटीएम की दैनिक अधिकतम कैश विदड्रॉल लिमिट 20,000 रुपये है, जबकि इसकी न्यूनतम सीमा 100 रुपये है। यानी आप एक दिन में अधिकतम 20000 रु और न्यूनतम 100 रु निकाल सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार जिन बैंक ग्राहकों के पास प्लेटिनम चिप डेबिट कार्ड है वे एक दिन में एटीएम से एक लाख रुपये तक निकाल सकते हैं। बैंक की वेबसाइट पर जो जानकारी मौजूद है उसके मुताबिक आप वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड के जरिए एक ही दिन में 1.5 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं। वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड पर आपको 50000 रु अतिरिक्त कैश विदड्रॉल की लिमिट मिलेगी।
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। पीएनबी के जिन ग्राहकों के पास प्लेटिनम और रुपे डेबिट कार्ड है, वे एटीएम से एक दिन में अधिकतम 50,000 रुपये निकाल सकते हैं। बैंक की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार क्लासिक रूपे कार्ड और मास्टर डेबिट कार्ड के जरिए एक दिन में अधिकतम 25,000 रुपये निकाले जा सकते हैं।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक भारत का प्राइवेट सेक्टर का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। यदि आपके पास इसका प्लेटिनम चिप डेबिट कार्ड हो तो उसकी मदद से आप एटीएम से हर दिन 1 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (hdfcbank.com) पर इस बात की जानकारी दी गयी है।
जानिए एटीएम के चार्ज
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की तरफ से बैंकों को ग्राहकों से एटीएम से मुफ्त मासिक सीमा से ज्यादा लेनदेन पर शुल्क लगाने की छूट दे रखी है। यानी अगर आप किसी महीने में फ्री लिमिट से ज्यादा बार अपने बैंक के एटीएम से लेन-देन करते हैं तो आपको चार्ज देना होगा। अपने बैंक से महीने में पांच बार एटीएम से फ्री लेन-देन की जा सकती है। इसके ऊपर प्रति लेन-देन चार्ज लगेगा। वहीं महानगरों में अन्य बैंक के एटीएम से एक महीने में सिर्फ तीन मुफ्त लेनदेन की अनुमति है। छोटे शहरों में दूसरे बैंकों के एटीएम से पांच बार फ्री लेन-देन संभव है। यदि लेनदेन पांच बार से ज्यादा हुई तो छठी बार से हर बार 20 रुपये का शुल्क लगेगा। आरबीआई ने भी नकद निकासी शुल्क को 20 रुपये से बढ़ा कर 21 रुपये कर दिया है। लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसकी शुरुआत 1 जनवरी 2022 से होगी। यानी 1 जनवरी 2022 से आपको ज्यादा चार्ज देना होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications