अगर आप वरिष्ठ नागरिक है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। सीनियर सीटिजंस के लिए निवेश विकल्पों में सीनियर सीटिजंस स्पेशल एफडी स्कीम काफी पॉपुलर रहा है।
नई दिल्ली, अप्रैल 15। अगर आप वरिष्ठ नागरिक है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। सीनियर सीटिजंस के लिए निवेश विकल्पों में सीनियर सीटिजंस स्पेशल एफडी स्कीम काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। तो अगर आप भी सेविंग्स शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कई बैंकों में सीनियर सीटिजंस स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं। सीनियर सिटीजन कम पैसे में पा सकते हैं बेहतर रिटर्न, यहां करें निवेश

इस योजना के तहत बैंक बुजुर्गों को फिक्स्ड डिपोजिट पर आम ग्रहकों से अधिक इंटरेस्ट देते हैं। महामारी के दौरान एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीनियर सिटीजंस को बड़ा तोहफा दिया है। बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की डेडलाइन को एक बार फिर बढ़ा दिया है।
30 जून तक वरिष्ठ नागरिकों को बैंक दे रहे ज्यादा ब्याज
एफडी व अन्य छोटी बचत योजनाओं पर गिरती ब्याज दरों के बीच कई बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज कमाने का मौका दिया है। याद दिला दें कि देश के लगभग सभी बड़े बैंकों ने मई, 2020 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एफडी योजना लॉन्च की थी, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 थी। एक बार फिर से एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंकों ने विशेष एफडी में निवेश की तारीख बढ़ाकर 30 जून, 2021 कर दी है। योजना के तहत बुजुर्गों को आम ग्राहकों की तुलना में करीब 0.8 फीसदी तक ज्यादा ब्याज मिलता है।
एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्पेशल एफडी स्कीम
सबसे पहले बात करें देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई कि तो बैंक ने 20 मई, 2020 को वी-केयर नाम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एफडी योजना शुरू की थी। बैंक इस एफडी पर 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज दे रहा है, जो आम ग्राहकों के मुकाबले मिलने वाले 0.50 फीसदी अधिक ब्याज के अतिरिक्त है। इस तरह, बैंक वी-केयर योजना के तहत 5 साल से ज्यादा की एफडी पर आम ग्राहकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 फीसदी अधिक ब्याज दे रहा है। बैंक 5-10 साल की एफडी पर 6.15 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है।
एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने भी सीनियर सिटीजन केयर नाम से विशेष एफडी निकाली है। बैंक इस पर 25 आधार अंक का ज्यादा ब्याज दे रहा है, जो आम ग्राहकों के मुकाबले मिल रहे 50 आधार अंक ज्यादा के अतिरिक्त है। इस तरह, एचडीएफसी बैंक भी अपने बुजुर्ग ग्राहकों को 5 साल से ज्यादा की एफडी पर 0.75 फीसदी अधिक ब्याज दे रहा है। 30 जून तक इस एफडी में पैसे लगाने वाले बुजुर्गों को सालाना 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।
आईसीआईसीआई बैंक दे रहा 0.80 फीसदी अधिक ब्याज
इसके साथ ही निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने भी गोल्डन ईयर्स नाम से विशेष एफडी जारी की है, जिसमें निवेश की अंतिम तारीख 30 जून कर दी है। यहां बुजुर्गों को आम ग्राहकों के मुकाबले 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज की पेशकश की जा रही है। योजना के तहत बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 6.30 फीसदी ब्याज दर की पेशकश करता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशल एफडी स्कीम
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) वरिष्ठ नागरिकों को इन जमाओं पर 100 बीपीएस अधिक ब्याज प्रदान करता है। बैंक ऑफ बड़ौदा इस खास एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसकी अवधि भी 5-10 साल है।
वरिष्ठ नागरिकों को एफडी अकाउंट खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज़
- किसी भी बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट को सफलतापूर्वक खोलने के लिए दस्तावेज़ों की निम्नलिखित लिस्ट को जानना चाहिए।
- फोटो पहचान प्रमाण (पासपोर्ट और वोटर आईडी कार्ड, आदि)
- आयु प्रमाण
- निवास प्रमाण ( आधार कार्ड , पासपोर्ट, नया बिजली / पानी का बिल, आदि)
- पैन कार्ड (या पैन कार्ड उपलब्ध नहीं होने पर फॉर्म 60)
- फॉर्म 15एच , यदि किसी के पास 5 लाख रु.प्रतिवर्ष से कम आय है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications