नई दिल्ली, जुलाई 6। देश में करीब सवा साल से आवाजाही को लेकर प्रतिबंध लगे हुए हैं। फिलहाल ये प्रतिबंध कम हैं। मगर पूरी तरह से खत्म नहीं हुए हैं। पर इतना मौका जरूर है कि आप कहीं घूम कर आ जाएं। हालांकि यदि आप देश-विदेश में घूम कर आना चाहते हैं और आपके पैसे कम हैं तो इसका एक तरीका है। आप थोड़े-थोड़े पैसे जमा करके एक फंड बना सकते हैं और कुछ समय बाद अपनी मनचाही जगह घूम कर आ सकते हैं। दरअसल देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एक ऐसी बढ़िया स्कीम चलाता है। जानते हैं इस स्कीम की डिटेल।
क्या होगा फायदा
बता दें कि यदि आप अपने पास टूर के लिए पैसे जोड़े हैं तो वे इतने ही होंगे, जितने आप जमा करेंगे। मगर यदि आप एसबीआई के हॉलिडे पैकेज में पैसा जमा करें तो आपको इस पर ब्याज के रूप में रिटर्न मिलेगा। आपको एसबीआई की स्कीम में हर महीने थोड़े-थोड़े महीने पैसे जमा करने होंगे। जैसे कि आरडी यानी रेकरिंग डिपॉजिट में किए जाते हैं। जमा पैसे पर आपको ब्याज मिलेगा।
एसबीआई की बचत योजना
लोगों को लॉकडाउन के कारण घरों में एक लंबा समय हो चुका है। ऐेसे में घूम कर आने से आपका दिमाग शांत और फ्रेश हो सकता है। गर्मी के मौसम में लोग शिमला आदि पहुंच भी रहे हैं। ऐसे में यदि आप कम बजट के कारण नहीं जा पा रहे तो फिक्र न करें। एसबीआई की खास घूमने के लिए बनी बचत योजना में पैसा जमा करें और टूर पर जाएं।
थॉमस कुक इंडिया के साथ पार्टनरशिप
एसबीआई ने इस स्कीम के लिए थॉमस कुक के साथ हाथ मिलाया है। थॉमस कुक एक टूरिज्म कंपनी है। आपको करना ये होगा कि सबसे पहले थॉमस कुक की वेबसाइट पर जाएं और वहां मौजूद पसंदीदा हॉलिडे सेविंग अकाउंट पैकेज चुनें। इस पैकेज के खर्च के 13 लोगों को उठाना होगा। उसी हिसाब से पैसा बांट दिया जाएगा। फिर आप एसबीआई की स्कीम में हर महीने उसी हिसाब से पैसा जमा कर सकते हैं।
12 किस्तें करनी होंगी जमा
जब आप थॉमस कुक की वेबसाइट पर पैकेज चुन लेंगे तो आपको वहीं से ऑनलाइन ही एसबीआई के पोर्टल पर भेज दिया जाएगा। फिर आप 12 मासिक किश्तों वाला ई-आरडी खाता खोलें। आपको 12 किस्तों पर उतना ही रिटर्न मिलेगा, जितना एसबीआई की आरडी पर 1 साल की अवधि पर दिया जा रहा है।
थॉमस कुक के पास आएगा पैसा
12 महीने पूरे होने पर ब्याज सहित आपका सारा जमा पैसा उस हॉलिडे पैकेज के लिए थॉमस कुक के पास पहुंच जाएगा, जो आपने चुना होगा। पैकेज के लिए 13वीं किस्त थॉमस कुक देगी। फिर आपको टूर के साथ ट्रेवल का मौका मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications