नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) इस वक्त दो काम एक साथ कर रहा है। एक तरफ एसबीआई 14,000 लोगों की भर्ती करने जा रहा है, वहीं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना यानी वीआरएस के तहत 30 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी है। हालांकि बैंक का कहना है कि उसके इस कदम को मितव्ययिता के उपाय न समझा जाए। हालांकि एसबीआई के इस कदम से बैंक को सैकड़ों करोड़ रुपये की बचत होगी। वीआरएस स्कीम 1 दिसंबर 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक खुली रहेगी।

बिना वीआरएस के भी कम हुए है एसबीआई कर्मचारी
जहां तक आंकड़ों की बात है तो एसबीआई के कर्मचारी पिछले साल ही करीब 8000 कम हुए हैं। बैंक के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2020 में बैंक के कुल कर्मचारियों की संख्या 2.49 लाख थी, जो इससे एक साल पहले यानी मार्च 2019 को 2.57 लाख थी। यानी एक साल में वैसे ही एसबीआई के करीब 8000 कर्मचारी कम हुए हैं।
जानिए एसबीआई क्या कर रहा है
एसबीआई ने पिछले 3 दिनों में दो अलग अलग तरह के काम शुरू किए हैं। एक के तहत पहले बैंक ने वीआरएस लाने की घोषणा की। इसके तहत बैंक को उम्मीद है कि 30,000 से ज्यादा लोग कम किए जा सकेंगे। इसके बाद एसबीआई ने नया काम शुरू किया है कि वह 14,000 लोगों की भर्ती भी करेगा। इस प्रकार अगर दोनों खबरों को एक साथ रखा जाए तो बैंक करीब 16,000 से ज्यादा कर्मचारी को कुल मिलाकर कम करेगा।
किसको होगा फायदा
इस पूरे काम से फायदा केवल दो लोगों को होगा। सबसे बड़ा फायदा एसबीआई को होगा, जो अपने करीब 16,000 से ज्यादा कर्मचारियों को कम करने में सफल होगा। वहीं दूसरा फायदा उन लोगों को होगा, जिनको पहली बार नौकरी मिलेगी। लेकिन यहां पर ध्यान रखने की बात है कि जरूरी नहीं है कि यह 14000 नए लोग ही भर्ती हों। बैंक जब भर्ती करेगा तो वह लोग भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में दूसरी जगह नौकरी शुरू की और एसबीआई की भर्ती परीक्षा में शामिल होने की पात्रता भी रखते हों। ऐसे में एसबीआई नौकरी तो देगा 14,000 लोगों को, लेकिन यह शायद सभी की पहली नौकरी न हो।
समझिए एसबीआई के फायदे का गणित
एसबीआई की वीआरएस स्कीम के तहत 25 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारी आएंगे। इसके अलावा जिनकी उम्र तय तारीख को 55 साल की हो चुकी हो। यानी एसबीआई के जो कर्मचारी वीआरएस लेंगे, उनका वेतन इस वक्त काफी ज्यादा है। इनकी जगह पर 14,000 नए लोग रखे जाएंगे। जनिको शुरुआती वेतन ही मिलेगा। इस प्रकर हर जाने वाले की जगह नए भर्ती पर बैंक का वेतन बिल करीब आधा हो जाएगा। इस प्रकार हर माह कई करोड़ रुपये की बचत बैंक को वेतन के रूप में होगी।
जानिए एसबीआई को वीआरएस से कितने अरब रुपये का फायदा होगा
जानकारी के अनुसार एसबीआई की वीआरएस स्कीम के तहत 11,565 अधिकारी आएंगे और करीब 18,625 कर्मचारी। जानकारों का अंदाजा है कि अगर इन करीब 30 हजार कर्मचारियों में से मात्र 30 फीसदी ही वीआरएस लेने का आप्शन चुनते हैं तो एसबीआई को हर महीने करीब 1,662.86 करोड़ रुपये की बचत वेतन बिल के रूप में होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications