नयी दिल्ली। लिविंग कॉस्ट बढ़ रही है ऐसे में माता-पिता को अब अपने बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें इसके लिए उन्हें बेहतर से बेहतर प्लान करने की जरूरत है। बता दें कि एक नाबालिग बच्चे के नाम पर बचत खाता खोलना उसके लिए पैसा जमा करना एक अच्छा तरीका है। भारत का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अपने पर्सनल बैंकिंग पोर्टफोलियो के तहत कई बचत योजनाएं ऑफर करता है। एसबीआई के पहला कदम और पहली उड़ान बच्चों के लिए दो खास बचत खाते हैं। इन खातों से केवल बच्चों को पैसा बचाने का महत्व जल्दी जानने में मदद मिलती है। इन खातों में बैंकिंग से जुड़ी तमाम सेवाएं मिलती हैं, जिनमें नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग आदि शामिल हैं। ये सभी सुविधाएँ 'प्रति दिन लिमिट' के साथ आती हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बच्चे पैसे को बुद्धिमानी से खर्च करें। आइए अब जानते हैं इन खातों के बाकी फीचर्स के बारे में।
क्या है योग्यता
पहला कदम खाता किसी भी उम्र के नाबालिग के लिए उपलब्ध है। यह खाता माता-पिता / अभिभावक के साथ जॉइंट रूप से खोला जाएगा। ये खाता संयुक्त रूप से माता-पिता / अभिभावक के साथ या अकेले माता-पिता / अभिभावक द्वारा संभाला जाता है। पहली उड़ान 10 वर्ष से अधिक आयु के नाबालिग बच्चों के लिए हैं, जो हस्ताक्षर कर सकते हों। यह खाता केवल नाबालिग के नाम से खोला जाएगा। इस खाते को बच्चा अकेले संभाल सकता है। खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की भी जरूरत नहीं होती। जबकि अधिकतम बैलेंस लिमिट 10 लाख रु है।
चेकबुक और एटीएम
पहला कदम खाते में चेकबुक उपलब्ध रहती है। अभिभावक की निगरानी में नाबालिग बच्चे के नाम पर विशेष रूप से डिज़ाइन की गई व्यक्तिगत चेकबुक (10 चेक लीव्स के साथ) माता-पिता को जारी की जाएगी। पहली उड़ान खाते पर भी चेकबुक मिलती है। इस खाते पर विशेष रूप से डिज़ाइन की गई व्यक्तिगत चेकबुक (10 चेक लीव्स के साथ) जारी की जाएगी यदि नाबालिग हस्ताक्षर कर सकता है। दोनों खातों में 5000 रु की निकासी / पीओएस लिमिट के साथ बच्चे की फोटो लगा हुआ एटीएम कार्ड जारी किया जाता है। पहला कदम खाते पर एटीएम बच्चे और अभिभावक के नाम पर जारी होगा, जबकि पहली उड़ान खाते में सिर्फ बच्चे के नाम पर।
मोबाइल और नेट-बैंकिंग
मोबाइल बैंकिंग की सुविधा इन दोनों खातों पर मिलती है। इसी तरह बिल पेमेंट, ई-टर्म डिपॉजि खाता खुलवाने, ई-रिकरिंग डिपॉजिट के लिए नेट बैंकिंग की भी सुविधा दी जाती है। पर इसके लिए दोनों खातों पर प्रति दिन लेन-देन की लिमिट 5000 रु है। पहला कदम खाते में अभिभावकों को एसीबआई जनरल (एसबीआई की इंश्योरेंस यूनिट) पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर देती है। इसी तरह एसबीआई की एक अन्य यूनिट एसबीआई लाइफ की तरफ से बच्चों के सपने पूरे करने के लिए स्मार्ट स्कॉलर (मार्केट लिंक्ड) - चाइल्ड प्लान की पेशकश जाती है।
ये हैं बाकी फीचर्स
इन खातों पर उतना ही ब्याज मिलेगा जितना बैंक के बचत खातों पर लागू ब्याज दर तय होगी। आपको खाता संख्या बदले बिना किसी भी एसबीआई ब्रांच में खाता ट्रांसफर कराने की सुविधा मिलेगी। नॉमिनेशन की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा विशेष रूप से डिजाइन की गई ब्रांडेड पासबुक जारी की जाती है और वो भी फ्री। इंटर कोर ट्रांसफर ट्रांजेक्शन के लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications