भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में एटीएम से कैश निकालने के नियम बदल गए हैं।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में एटीएम से कैश निकालने के नियम बदल गए हैं। रात के समय में एटीएम फ्रॉड से बचने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को ओटीपी आधारित एटीएम विड्रॉल की सुविधा देता है। एसबीआई की इस सुविधा को 1 जनवरी 2020 से लागू किया गया है, जिसके तहत रात को 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक एसबीआई एटीएम से कैश निकालते समय ओटीपी की जरूरत होगी। इस सुविधा को लॉन्च करने के साथ ही एसबीआई ने इस बारे में अपने ग्राहकों को जानकारी दी थी। एसबीआई ने एक बार फिर फ्रॉड से बचने के लिए ग्राहकों को इस सुविधा के बारे में बताया है।

10 हजार रुपये से अधिक निकासी मिलेगी सुविधा
एसबीआई के इस ओटीपी बेस्ट विड्रॉल फैसिलिटी के तहत कोई भी एसबीआई ग्राहक रात के 8 बजे से सुबह 8 बजे तक अगर 10 हजार रुपये या इससे ज्यादा कैश निकाल रहा है तो उनके लिए ओटीपी की जरूरत पड़ेगी। बिना ओटीपी के ग्राहक 10 हजार रुपये या इससे ज्यादा रकम नहीं निकाल सकते हैं। एसबीआई ने कहा है कि यह सुविधा केवल भारतीय स्टेट बैंक एटीएम पर ही मिलेगा।
अन्य बैंक के एटीएम से कैश निकालने पर नहीं आएगा ओटीपी
हालांकि, एसबीआई ने यह भी कहा कि इस तय समय में अगर कोई एसबीआई कस्टमर किसी अन्य बैंक के एटीएम से कैश निकालता है तो उन्हें ओटीपी नहीं भेजा जाएगा, क्योंकि इस फीचर को नेशनल फाइनेंशियल स्विच यानी एनएफएस में डेवलपम नहीं किया गया है। एनएफएस देश का सबसे बड़ा इंटरटॉपरेबल एटीएम नेटवर्क है। एसबीआई ने शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, कि ओटीपी आधारित कैश विड्रॉल सिस्टम को 1 जनवरी 2020 से लागू कर दिया गया है। अगर आप रात को 8 बजे से सुबह 8 बजे तक इस एटीएम से कैश निकालते हैं तो इस सुविधा के तहत संभावित फ्रॉड से बचते सकते हैं।
कैसे काम करेगा जानिए यहां
- एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए ग्राहकों को पिन नंबर के साथ एक ओटीपी भी डालना होगा। यह ओटीपी उनके द्वारा एसबीआई में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
- एसबीआई की ओटीपी बेस्ड एटीएम विड्रॉल सुविधा केवल 10 हजार रुपये से अधिक की निकासी पर ही उपलब्ध होगा।
- एसबीआई ने इस सुविधा को इसलिए पेश किया है ताकि एसबीआई डेबिट कार्ड होल्डर्स को किसी भी संभावित स्किमिंग या कार्ड क्लोनिंग से बचाया जा सके। इस प्रकार वो फ्रॉड से बच सकेंगे।
- हालांकि, एसबीआई ने यह भी साफ किया है यह सुविधा केवल एसबीआई एटीएम पर ही मिल सकेगा।
Renault की इन कारों पर मिल रहा 70,000 रु तक का ऑफर ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications