नई दिल्ली, अक्टूबर 12। भारत और विदेशों में शाखाओं के अपने बड़े नेटवर्क के जरिए देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई बचत खाते सहित कई फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स ऑफर करता है। इसके बचत खाते में कई तरह के लाभ और सेवाएं मिलती हैं। सबसे खास बात यह है कि बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की आवश्यकता नहीं होती है और यह एटीएम/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि एसबीआई 8 तरह के सेविंग्स अकाउंट ऑफर करता है। जानते हैं इन सभी अकाउंट की डिटेल।
बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट
इसे किसी भी व्यक्ति द्वारा खोला जा सकता है। मगर केवाईसी दस्तावेज होने जरूरी हैं। इस खाते पर एक बेसिक रुपे एटीएम-सह-डेबिट कार्ड जारी किया जाता है। इसमें अधिकतम बैलेंस कोई लिमिट नहीं होती। आप किसी भी ब्रांच में यह खाता खोल सकते हैं। मगर इस खाते पर चेकबुक नहीं दी जाती।
बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट स्मॉल अकाउंट
बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट स्मॉल अकाउंट 18 वर्ष से अधिक आयु के उन व्यक्तियों द्वारा खोला जा सकता है जिनके पास वैध केवाईसी दस्तावेज नहीं हैं। केवाईसी दस्तावेज जमा करने पर इसे रेगुलर बचत खाते में कंवर्ट किया जा सकता है। आपको एक बेसिक रुपे एटीएम-सह-डेबिट कार्ड जारी किया जाएगा। खाते में अधिकतम बैलेंस आप 50,000 रुपये रख सकते हैं।
बचत बैंक खाता
अधिकतम शेष राशि की कोई सीमा नहीं है। आपको नॉमिनी बनाने का फायदा मिलेगा। एक वर्ष में 10 चेक लीव मिलेंगे। कोई एवरेज बैलेंस बनाए रखने की आवश्यकता नहीं है। मोबाइल बैंकिंग, एसएमएस अलर्ट और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। साथ ही पासबुक भी दी जाती है।
बच्चों के लिए बचत खाता
इसमें इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग आदि जैसी बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं। खाते में अधिकतम 10 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। माता-पिता के साथ अकेले या संयुक्त रूप से इस खाते को ऑपरेट किया जा सकता है। एक चेकबुक भी दी जाती है। एक फोटो डेबिट कार्ड दिया जाता है।
बचत प्लस खाता
यह बचत खाता एमओडीएस (मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम) से लिंक होता है। एमओडी जमा पर लोन उपलब्ध होता है। इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अकाउंट का ट्रांसफर यहां उपलब्ध है। मोबाइल बैंकिंग, एसएमएस अलर्ट और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। अधिकतम बैलेंस की कोई लिमिट नहीं होती। डिपॉजिट अवधि 1 वर्ष से 5 वर्ष के बीच हो सकती है।
मोटर एक्सीडेंट क्लेम खाता (एमएसीटी)
न्यूनतम/अधिकतम शेष राशि की आवश्यकता लागू नहीं होती। एटीएम, चेक बुक, पासबुक, इंटरनेट बैंकिंग सुविधा और ई-मेल द्वारा डिटेल उपलब्ध होती है। केवल सिंगल व्यक्ति ही इसे ऑपरेट कर सकता है।
रेसिडेंट फॉरेन करेंसी डॉमेस्टिक अकाउंट
खाते में बैलेंस स्वतंत्र रूप से स्वदेश भेजने योग्य होता है। ये खाता एक निवासी भारतीय खाता खोल सकता है। मगर कोई चेकबुक प्रदान नहीं की जाएगी। न ही आपको एटीएम कार्ड दिया जाएगा।
इंस्टा प्लस वीडियो केवाईसी अकाउंट
आप वीडियो केवाईसी के जरिए एसबीआई इंस्टा प्लस सेविंग बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए ब्रांच जाने की जरूरत नहीं। अकाउंट आधार और पैन से खोला जा सकता है। आपको इस खाते पर रुपे क्लासिक कार्ड मिलेगा। वहीं एसएमएस अलर्ट और एसबीआई क्विक मिस्ड कॉल की सुविधा दी जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications