कई लोग अपनी कीमती चीजों जैसे ज्वैलरी, डॉक्युमेंट्स आदि की सेफ्टी के लिए बैंक में लॉकर लेते हैं। ताकि किसी तरह के नुकसान जैसे चोरी, डकैती या खो जाने की संभावना से इसे सुरक्षित रखा जा सके।
नई दिल्ली: कई लोग अपनी कीमती चीजों जैसे ज्वैलरी, डॉक्युमेंट्स आदि की सेफ्टी के लिए बैंक में लॉकर लेते हैं। ताकि किसी तरह के नुकसान जैसे चोरी, डकैती या खो जाने की संभावना से इसे सुरक्षित रखा जा सके। बता दें कि सरकारी बैंकों से लेकर प्राइवेट बैंकों तक ग्राहकों को सेफ डिपॉजिट लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। Bank लॉकर में अगर आपने भी रखा है GOLD, तो इन बातों का रखें ध्यान ये भी पढ़ें

जान लें कौन सा बैंक लेता है कितना चार्ज
लेकिन आपके जानकारी के लिए बता दें कि इसके बदले में वे ग्राहकों से किराया वसूलते हैं, जो कि सालाना होता है। इसके अलावा लॉकर रजिस्ट्रेशन चार्ज भी होता है, जो लॉकर खुलवाने के वक्त लगता है। तो चलिए अपनी खबर के जरिए हम आपको देश के तीन बड़े बैंकों- एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के सेफ डिपॉजिट लॉकर किराए व रजिस्ट्रेशन चार्ज की के बारे में बताएंगे।
एसबीआई
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 31 मार्च 2020 से लॉकर का नया किराया लागू किया है, जो कि पहले के किराए से 3000 रुपये तक ज्यादा है। स्मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज हर तरह के साइज वाले लॉकर के किराए में बढ़ोत्तरी की गई थी। इसके दायरे में मेट्रो सिटी, शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद एसबीआई सेफ डिपॉजिट लॉकर्स आएंगे।
कितना देना होता है विजिट चार्ज
एसबीआई में 12 बार लॉकर विजिट फ्री है। इसके बाद प्रति विजिट 100 रुपये+ जीएसटी लगते हैं। एसबीआई में लॉकर के लिए पुराने और नए लागू किराए की डिटेल इस तरह है।
रजिस्ट्रेशन चार्ज
एसबीआई में स्मॉल और मीडियम साइज लॉकर खुलवाने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन चार्ज 500 रुपये+जीएसटी है। वहीं लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर के लिए रजिस्ट्रेशन चार्ज 1000 रुपये+जीएसटी है। एसबीआई, सैलरी पैकेज अकाउंट्स के मामले में प्लेटिनम वेरिएंट अकाउंट पर लॉकर किराए में 25 फीसदी की छूट देता है। वहीं डायमंड वेरिएंट अकाउंट पर छूट 15 फीसदी है।
कितनी देना होगा चार्ज
लॉकर साइज मेट्रो और अर्बन ब्रांच में चार्ज (रु)रूरल और सेमीअर्बन ब्रांच में चार्ज (रु)
स्मॉल 2000+जीएसटी 1500+जीएसटी
मीडियम 4000+जीएसटी 3000+जीएसटी
लार्ज 8000+जीएसटी 6000+जीएसटी
एक्स्ट्रा लार्ज 12000+जीएसटी 9000+जीएसटी
पीएनबी
पंजाब नेशनल बैंक में साल में 15 बाहर लॉकर विजिट फ्री हैं। उसके बाद 100 रुपये प्रति विजिट का चार्ज लगता है। बैंक में लॉकर सुविधा का मिनिमम पीरियड 1 साल है। एक साल के अंदर अगर कोई लॉकर सरेंडर करता है, तो उसे साल के बाकी बचे महीनों का किराया रिफंड कर दिया जाएगा। अगर कोई 5 साल के अंदर लॉकर सरेंडर करता है तो नॉर्मल लॉकर रेट काटकर बाकी का अमाउंट वापस कर दिया जाएगा। हालांकि जीएसटी रिफंड नहीं होगा। पंजाब नेशनल बैंक में सेफ डिपॉजिट लॉकर के लिए सालाना किराया इस तरह है।
पीएनबी एडवांस्ड लॉकर किराए पर छूट भी देता है। स्टाफ के लिए यह छूट 75 फीसदी है। वहीं अन्य ग्राहकों के लिए लॉकर किराए में छूट अलग-अलग अवधि के हिसाब से इस तरह है।
- 1 साल+ 6 माह और इससे ज्यादा: 2%
- 2 साल: 5%
- 3 साल: 10%
- 4 साल: 15%
- 5 साल: 20%
रजिस्ट्रेशन चार्ज
बा करें पीएनबी में लॉकर के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन चार्ज ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्र में 200 रुपये और शहरी व मेट्रो क्षेत्र में 500 रुपये है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
अगर आपका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा है तो इस बैंक में भी आप लॉकर ले सकते है। बैंक ऑफ बड़ौदा में एक साल में 12 बार लॉकर विजिट फ्री है। इसके बाद 100 रुपये प्रति विजिट का चार्ज देना होगा। वहीं, ग्राहकों को ये बैंक लॉकर पर 10 फीसदी तक की छूट देता है। इसके अलावा अगर आप 3 साल से ज्यादा समय के लिए लॉकर लेते हैं तो आपको एडवांस किराए में करीब 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
चेक करें लॉकर का किराया
A - 1500
B - 2000
D - 2800
C - 3000
E/H-1 -4000
G - 7000
F - 7000
H - 7000
L1 - 10000
L - 10000
बैंक ऑफ बड़ौदा 3 साल का लॉकर किराया एडवांस में देने पर आम ग्राहक को 10 फीसदी छूट दे रहा है। वहीं प्रीमियम करंट अकाउंट और प्रीमियम करंट अकाउंट प्रिविलेज ग्राहकों द्वारा 3 साल या इससे ज्यादा वक्त का लॉकर किराया एडवांस में देने पर छूट 20 फीसदी है।
बैंक लॉकर का भी करा सकते हैं बीमा
आपके लिए जानकारी दें कि बैंक लॉकर में रखे आपके सामान की सुरक्षा तो करती है पर चोरी या डकैती होने पर मुआवजा नहीं देती। इसके अलावा भूकंप या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा, आतंकी हमला या चोरी आदि होने पर मुआवजा मिलेगा, इसकी गांरटी नहीं होती। ऐसी घटनाओं से आपको बड़ा नुकसान उठाना होता है। लेकिन इस तरह के नुकसान से लॉकर का भी बीमा करा कर बचा जा सकता है। यह ऑफर 'बैंक लॉकर प्रोटेक्टर पॉलिसी' के रूप में की जाती है। बैंक लॉकर में रखे आपके सामान की सुरक्षा तो करती है पर चोरी या डकैती होने पर मुआवजा नहीं देती। इसके अलावा भूकंप या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा, आतंकी हमला या चोरी आदि होने पर मुआवजा मिलेगा, इसकी गांरटी नहीं होती। हालांकि अगर बैंक की लापरवाही के चलते कस्टमर का नुकसान हुआ है तो मुआवजे का प्रावधान रहता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications