SBI PO Notification 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये खबर अच्छी हो सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए अच्छा मौका दिया है।
इस भर्ती के तहत कुल 541 खाली पदों का भरा जाएगा। वहीं, जिसमें सामान्य पदों के साथ-साथ बैकलॉग पद भी शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो भी कैंडिडेट्स इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं वो 7 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए SBI देशभर में अपने अलग-अलग ब्रांचों में PO यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 541 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। इनमें से कुछ पद बैकलॉग कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं। सभी पदों पर भर्ती सेलेक्ट परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से उसके पास डिग्री होनी चाहिए। इसमें आखिरी साल के स्टूडेंट्स भी आवेदन फिल कर सकते हैं लेकिन उन्हें पता होना चाहिए उनके सेलेक्शन के समय तक अपनी डिग्री कंप्लीट कर लें।
उम्र सीमा, उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया
इस भर्ती की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसे भरने के लिए आप स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचकर कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं वो स्टेप्स जिनसे आप आसानी से फॉर्म फिल कर पाएंगे। सबसे पहले आप वेबसाइट पर जाएं और Careers सेक्शन पर क्लिक करें,
Current Openings में जाकर SBI PO 2025 नोटिफिकेशन ढूँढे, उसके बाद Apply Online बटन पर क्लिक करें। पहले रजिस्ट्रेशन करें इसके बाद लॉगइन कर बाकी जानकारी भरें। वहीं, इसके बाद यहां डॉक्युमेंट्स फिल करें और रजिस्ट्रेशन चार्ज जमा करें, इसके बाद भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
चयन प्रक्रिया
SBI PO की ये भर्ती तीन चरणों में कंप्लीट होती है।
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) यह एक ऑब्जेक्टिव टाइप ऑनलाइन टेस्ट होगा।
मुख्य परीक्षा (Mains) इसमें ऑब्जेक्टिव टेस्ट के साथ डिस्क्रिप्टिव राइटिंग टेस्ट भी शामिल होगा।
इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन अहम परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू और जीडी के लिए बुलाया जाएगा।
तीनों चरणों में पास होने के बाद उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
सैलरी और फायदे
SBI PO को बैंक की ओर से शानदार वेतन दिया जाता है। शुरुआती सैलरी करीब 41,960 रुपए हर महीने होती है, जिसमें अलग-अलग भत्ते और फायदे शामिल होते हैं। इसके अलावा, मेडिकल, ट्रैवल और हाउस रेंट एलाउंस भी मिलते हैं।
क्यों है यह एक सुनहरा मौका?
SBI जैसी बड़े संस्था में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनना न सिर्फ एक सेफ करियर का विकल्प है, बल्कि इसमें ग्रोथ और प्रमोशन के भी बेहतरीन मौके होते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। बैंक ने इस भर्ती को निकालकर युवाओं के लिए अच्छे अवसर तैयार की हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications