नयी दिल्ली। पीपीएफ (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) निवेशक हर वित्तीय वर्ष में इस योजना में निवेश करते हैं, मगर नियमित रूप से अपने पीपीएफ खाते का बैलेंस चेक नहीं करते। बैलेंस चेक करने के लिए पीपीएफ निवेशक कोई रूटीन नहीं बनाते। पीपीएफ, एक सरकारी निवेश/पेंशन योजना, पर आपको टैक्स बेनेफिट और बड़ा फंड बनाने की सहूलियत मिलती है। यह एक लंबी अवधि वाली निवेश स्कीम है और इसलिए यह जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपने पीपीएफ खाते के बैलेंस को ट्रैक करें। अपने पीपीएफ खाते का बैलेंस चेक करने के लिए आपको करीबी बैंक शाखा में जाना होगा। मगर इससे पहले आपको अपने पीपीएफ खाते को बचत खाते से लिंक करना होगा। यदि आप शेष राशि की ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन अकाउंट सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आपका पीपीएफ खाता एसबीआई हैं तो आप आसानी से बैलेंस चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको एसबीआई पीपीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने के तरीके बताएंगे।
ये है ऑनलाइन तरीका
आप अपने एसबीआई बैंक खाते में लॉगइन करके सारी डिटेल्स हासिल कर सकते हैं। आप अपने नेट बैंकिंग अकाउंट का उपयोग करके मौजूदा बैलेंस, प्राप्त ब्याज और किए गए निवेश को चेक कर सकते हैं।
ये है ऑफलाइन तरीका
आप करीबी एसबीआई बैंक शाखा में जाकर, जिसमें आपने पीपीएफ खाता खोला है, अपने पीपीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
यहां जानिए पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
एसबीआई नेट बैंकिंग खाते में साइन इन करें और 'पर्सनल बैंकिंग' टैब में आवश्यक जानकारी यानी उपयोगकर्ता का नाम और पासवर्ड का उपयोग करके एसबीआई पीपीएफ अकाउंट पोर्टल पर लॉग इन करें। अब आपको बचत खाते और पीपीएफ खाते का डैशबोर्ड दिखेगा। अब पीपीएफ अकाउंट डैशबोर्ड पर क्लिक करें और पीपीफ खाते का बैलेंस देखने के लिए 'Click Here For Balance' टैब पर क्लिक करें।
जानिए पिछली 10 लेन-देन की डिटेल
इसी टैब के तहत आप अपनी पिछली 10 लेन-देन की डिटेल भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा 'Click here to view the details of Matured/Closed Accounts' ऑप्शन के तहत पुराने, बंद किए गए, मैच्योर और निष्क्रिय खाते की डिटेल ले सकते हैं। View All Balance सेक्शन के तहत आपको सारे खातों के बैलेंस की डिटेल मिल जाएगी।
योनो ऐप से जानें बैलेंस
अपने मोबाइल में SBI YONO ऐप खोलें और यूजर नैम और एमपिन का उपयोग करके मोबाइल बैंकिंग खाते में लॉगइन करें। अगर आप एसबीआई मोबाइल बैंकिंग उपयोग नहीं करते तो अपने मोबाइल पर एसबीआई योनो ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें और बैंक से मोबाइल बैंकिंग सर्विस प्राप्त करें। अब अपने पीपीएफ खाते की डिटेल की जांच करने के लिए माय डिपॉजिट सेक्शन पर जाएं।
एसएमएस और मिस कॉल से चेक करें बैलेंस
एसएमएस के माध्यम से अपने पीपीएफ बैलेंस को चेक करने के लिए मैसेज को इस तरह लिखें : 'बीएएल' और इसे 9223766666 पर भेजें। आप इसी नंबर पर मिस कॉल करके भी पीपीएफ बैलेंस जान सकते हैं।
बैलेंस चेक करने का फायदा
अगर आप पीपीएफ खाते के 7वें वर्ष से कुछ निकासी करना चाहते हैं तो पीपीएफ बैलेंस को नियमित रूप से चेक करके आप यह जान सकते हैं कि उपलब्ध पीपीएफ बैलेंस से आप कितना पैसा निकाल सकेंगे। पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि वैसे 15 साल होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications