उच्च शिक्षा के लिए कई लोग एजुकेशन लोन का सहारा लेते हैं। विदेश की तुलना में भले ही भारत में शिक्षा की कीमत कम हो, मगर देश की प्रति व्यक्ति आय को देखा जाए, तो इसे किफायती भी नहीं कहा जा सकता।
नई दिल्ली: उच्च शिक्षा के लिए कई लोग एजुकेशन लोन का सहारा लेते हैं। विदेश की तुलना में भले ही भारत में शिक्षा की कीमत कम हो, मगर देश की प्रति व्यक्ति आय को देखा जाए, तो इसे किफायती भी नहीं कहा जा सकता।

जहां एक तरफ सरकारी संस्थानों में एडमिशन मुश्किल है, वहीं दूसरी ओर निजी संस्थानों की फीस भी काफी ज्यादा है। दोहरी तरफ से मार झेल रहे विद्यार्थियों के पास एजुकेशन लोन के अलावा कोई मार्ग नहीं बचता।
स्टूडेंट्स 16 साल के लिए लें लोन
आज हम आपको देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई के एजुकेशन लोन के बारे में बताएंगे। बता दें कि एसबीआई स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर लेकर आया है। अगर आप भी विदेश में पढ़ाई करने का प्लान बना रहे हैं तो अब आप आसानी से अपने इस सपने को पूरा कर सकते हैं। बैंक स्टूडेंट्स को विदेश में पढ़ाई करने के लिए लोन की सुविधा उपलब्ध कराता है। बैंक अब से ग्राहकों को 15 साल तक लोन का पैसा वापस करने की सुविधा दे रहा है। इसके साथ ही 12 महीने पेमेंट में छूट का भी ऑफर दे रहा है। यानी की 15 साल के बाद आप इसे 12 महीना और एक्सटेंडड कर सकते है, इस तरह कुल 16 साल के लिए लोन लेने का मौका मिल रहा है।
जान लें किन कोर्स के लिए मिलता है लोन
बता दें यूजीसी, एआईसीटीसी और आईएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज/कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और डिप्लोमा कोर्स के लिए लोन मिलता है। इसमें आईआईटी, आईआईएम भी शामिल है। इसके अलावा केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त टीचर ट्रेनिंग/नर्सिंग कोर्स के लिए भी लोन सुविधा है। इसके अलावा एयरोनॉटिकल, पायलट ट्रेनिंग, शिपिंग आदि कोर्सेज को डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन द्वारा मान्यता प्राप्त हो, उनके डिग्री/डिप्लोमा के लिए भी लोन दिया जाता है।
स्टूडेंट्स को कितना मिलता है लोन
मेडिकल कोर्सेज के लिए 30 लाख रुपये लोन तक की सुविधा है। इसके अलावा अन्य कोर्स के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। उपरी लिमिट 50 लाख रुपये तक है जो केस टू केस निर्भर करता है। विदेशों में पढ़ने के लिए 7 लाख 50 हजार रुपये लोन की सुविधा है जो ग्लोबल ईडी वेंटज के तहत बढ़कर डेढ़ करोड़ रुपये तो हो सकता है। बता दें कि कॉलेज और होस्टल के अलावा लाइब्रेरी, एक्जाम, लैब शुल्क, पुस्तकें, उपकरण, ड्रेस, कंप्यूटर आदि का खर्च कवर होता है। इसके अलावा कोई रिफंडेबल फंड और कॉशन मनी, आदि शामिल है जो पूरे पाठ्यक्रम की फीस का दस प्रतिशत होगा। विदेश में पढ़ने के लिए 50 हजार रुपये तक टू व्हीलर कीमत का यात्रा खर्च भी शामिल है।
जानिए कितना लगता है प्रोसेस चार्ज
मालूम हो कि 20 लाख रुपये तक के लोन पर कोई प्रोसेस चार्ज नहीं है लेकिन इससे ऊपर राशि जाने पर 10 हजार रुपये और टैक्स शामिल है। बात करें अगर सिक्योरिटी की तो 7.5 लाख तक के लोन के लिए उधारकर्ता के माता-पिता सिक्योरिटी के रूप में शामिल किये जाते हैं। इससे ऊपर की राशि के लिए माता-पिता के अलावा टेंजिबल कलेक्ट्रल सिक्योरिटी का प्रावधान है। इसके साथ ही 4 लाख रुपये तक के लोन पर कोई मार्जिन नहीं है। इससे ऊपर की राशि पर भारत के लिए 5 फीसदी और विदेशों के लिए 15 फीसदी है। बता दें कि मोरैटोरियम और कोर्स पीरियड के दौरान का ब्याज मूलधन में जोड़ा जाता है और रिपेमेंट उस हिसाब से तय किया जाता है। यदि रिपेमेंट शुरु होने से पहले पूरा ब्याज चुकता कर दिया जाए, तो मूलधन पर ईएमआई तय की जाती है।
एजुकेशन लोन के प्रकार
1. अंडरग्रैजुएट एजुकेशन लोनः हायर सेकंडरी एजुकेशन पूरा करने के बाद ग्रैजुएशन करने के इच्छुक स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
2.करियर एजुकेशन लोनः इस तरह के एजुकेशन लोन स्टूडेंट्स को करियर ओरिएंटेड एजुकेशन प्रोग्राम के लिए मिलते हैं।
3. ग्रैजुएट एजुकेशन लोनः हायर एजुकेशन के लिए स्टूडेंट्स इस लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उनका ग्रैजुएट होना जरूरी है।
4. पैरंट्स के लिए लोनः ऐसे पैरंट्स जो अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च नहीं उठा पा रहे हैं, वे अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए इस लोन के तहत अप्लाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications