SBI SMS Fraud News: देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। यह अपडेट SMS फ्रॉड से जुड़ी हुई है।
अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आपका भी अकाउंट है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, ऐसे में अगर आप थोड़ी भी लापरवाही बरतते हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह फ्रॉड किस चीज से जुड़ा हुआ है और इससे आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
ऐसे हो रहा है SBI ग्राहकों के साथ फ्रॉड
आपको बता दें कि ग्राहकों को फर्जी रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पेशन नोटिफिकेशन के बारे में एसबीआई ने अगाह किया है।
एसबीआई अपने ग्राहकों को अलग बैंकिंग चैनलों के माध्यम से किए जाने वाले नियमित ट्रांजेक्शन के लिए कॉर्पोरेट लॉयल्टी प्रोग्राम के लिए पॉइंट देता है।
हर एक पॉइंट केी वैल्यू 25 पैसे के बराबर होती है। कई यूजर्स अपने पॉइंट्स को काफी समय तक यूज नहीं कर पाते हैं। इस बचे बैलेंस का ही हैकर्स गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
बैंक ने इस बात की जानकारी दी है कि फ्रॉड करने वाले अपराधी एसबीआई के ग्राहकों को SMS या फिर व्हाट्सएप पर लिंक शेयर करते हैं जिसपर क्लिक करने वाले यूजर की बैंक से जुड़ी हुई सारी डिटेल्स अपराधी के पास पहुंच जाती है।
आपको बता दें कि जो sms अपराधियों के द्वारा भेजा जाता है उसमें ग्राहकों को एपीके लिंक(एप्लिकेशन फाइल) दी जाती है दिसमें रिवॉड पॉइंट इस्तेमाल करने का लालच दिया जाता है।
SBI ने ग्राहकों को किया है सावधान
एसएमएस फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए SBI ने अपने ग्राहकों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।
एसबीआई ने अपने ग्राहकों से भी रिक्वेस्ट करता है कि वे ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या जिन फाइलों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है तो उसे न डाउनलोड करें।
ऐसे रखें खुद को इस फ्रॉड से सुरक्षित
आप इस एसएमएस फ्रॉड से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा-
- अगर आपके पास कोई भी ऐसा मैसेज आता है जिसमें रिवार्ड पाइंट से जुड़ी हुई जानकारी दी गई है और से Redeem करने के लिए कहा जा रहा है तो आपको उस मैसेज में दी गई लिंक पर क्लिक नहीं करना है।
- इसके अलावा जब आप मोबाइल डिवाइस में इस लिंक को ओपन करेंगे तो एपीके को इंस्टॉल करने का भी ऑप्शन आपके स्क्रीन पर आएगा। अज्ञात लिंक से ऐप्स इंस्टॉल करने से पहले आपके पास कई अलर्ट मैसेज भी आएंगे।
- इसके साथ ही ऐप बहुत सारी अनुमतियों का अनुरोध करेगा जैसे कैमरा, माइक्रोफोन, स्थान, संपर्क, एसएमएस आदि।
- इससे भी आप यह समझ सकते हैं कि जिस लिंक पर आपने क्लिक किया है वह हैकर्स के द्वारा भेजी गई है और इसके बारे में आप एसबीआई बैंक में सूचना भी दे सकते हैं।
अगर रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम करना चाहते हैं
- अगर आप रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी भी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं है आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले एसबीआई के रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम करने के लिए एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें और इसमें रिवॉर्ड पॉइंट वाले सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद आपको न्यू यूजर के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको SBI Rewardz Customer ID को सेलेक्ट करना होगा।
- फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी सेंड किया जाएगा। जब आप ओटीपी को जब आप भर देंगे तो आपको अपनी पर्सनल डिटेल को वेरिफाई करना होगा।
- डिटेल्स वेरिफाई होने के बाद आप अपने रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कर पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications