एलपीजी गैस बुकिंग तो आप हर महीने ही कराते होंगे। पहले गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ती थी, लेकिन अब गैस बुकिंग कराना बहुत ही आसान हो गया है। गैस बुकिंग कराने के तरीके भी बहुत सारे हैं।
नई दिल्ली: एलपीजी गैस बुकिंग तो आप हर महीने ही कराते होंगे। पहले गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ती थी, लेकिन अब गैस बुकिंग कराना बहुत ही आसान हो गया है। गैस बुकिंग कराने के तरीके भी बहुत सारे हैं। इसी बीच देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने रविवार को आम लोगों को बड़ी राहत दी।

आईओसी का 5 किलोग्राम वाला छोटा गैस सिलेंडर अब बिना एड्रेस प्रूफ के खरीदा जा सकता है। पहचान पत्र दिखाकर खरीद सकते हैं। बता दें कि छोटे गैस सिलेंडर को लोग अब सिर्फ अपना पहचान पत्र दिखाकर खरीद सकते हैं। 5 किलोग्राम का छोटा गैस सिलेंडर आप आईओसी के पेट्रोल पंप या इंडेन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स से ले सकते हैं। डिस्ट्रीब्यूटर्स इस गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी भी करते हैं।
दिल्ली में छोटे गैस सिलेंडर सिर्फ 257 रुपये में मिलेगा
मालूम हो कि आईओसी ने दिसंबर 2020 में छोटे गैस सिलेंडर को लॉन्च किया था। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत आम आदमी के बजट में आसानी से फिट हो जाती है। दिल्ली में इसकी कीमत सिर्फ 257 रुपये है।
सिलेंडर बुक करने के तरीके
इंडेन का गैस सिलेंडर बुक करने का तरीका बहुत आसान है। आप 5 तरीकों से घर बैठे एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, इंडियन ऑयल ऐप, एसएमएस और इंडियन ऑयल के कस्टमर पोर्टल के माध्यम से इसे बुक किया जा सकता है।
- इंडेन के एलपीजी सिलेंडर को बुक करने के लिए देश में कहीं से भी 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करें।
- व्हाट्सएप के जरिए बुक करने के लिए मैसेंजर पर 'REFILL' टाइप करके 7588888824 नंबर पर भेज दें।
-7718955555 पर SMS करके भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। बता दें कि छोटे गैस सिलेंडर का वजन काफी हल्का होता है और साथ ही इसकी कीमत भी कम होती है। इसलिए इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसानी रहती है।
गैस सब्सिडी खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले Mylpg.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर तीन एलपीजी सिलेंडर कंपनियों का टैब (तस्वीर के साथ) होगा।
- अपनी कंपनी (जिसका सिलेंडर लेते हैं) का सेलेक्शन करना होगा।
- इंडेन गैस का सिलेंडर लेते हैं तो इसके टैब पर क्लिक करें।
- सब्सिडी आई या नहीं इसे चेक करने के लिए एक नया इंटरफेस खुलेगा।
- बार मैन्यू में जाकर ‘Give your feedback online' पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर, एलपीजी कंज्यूमर आईडी, राज्य का नाम, डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी भर दें।
- इसके बाद ‘Feedback Type' पर क्लिक करें।
- ‘Complaint' विकल्प को चुनकर ‘Next' का बटन क्लिक करें।
- नए इंटरफेस में आपकी बैंक डिटेल्स सामने होंगी। डीटेल्स से पता लगेगा कि सब्सिडी की रकम खाते में आई या नहीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications