Smart Investment Tips: सभी को लगता है कि करोड़पति बना जाए, लेकिन आसानी से करोड़पति बनना काफी कठिन है। लेकिन अगर लम्बे समय की प्लानिंग की जाए तो आसानी से करोड़पति बना जा सकता है। आमतौर पर लोग नए साल पर कुछ न कुछ संकल्प लेते हैं। ऐसे में अगर करोड़पति बनने का संकल्प लिया जाए तो यह खबर आपके काम की है।
- इस खबर में बताया जा रहा है कि 1 लाख रुपये कितने समय में 1 करोड़ रुपये बन सकता है।
- वहीं यह भी बताया जाएगा कि अगर जल्द करोड़पति बनना है तो 1 लाख रुपये से कितना ज्यादा रुपयों का निवेश करना होगा।
- इसके अलावा यह भी जानिए टॉप 10 स्कीम कौन सी जहां पर निवेश करके बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

देश में लम्बे समय के लिए निवेश का सबसे अच्छा मौका म्यूचुअल फंड दे रहे हैं। ऐसे में कोई भी इन म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश करके बड़ा फंड आसानी से तैयार किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड में दो तरह से पैसा निवेश किया जा सकता है। एक तरीका है हर माह थोड़ा-थोड़ा निवेश यानी एसआईसी माध्यम से निवेश। वहीं दूसरा तरीका है म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश।
हम यहां पर म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश के तरीके से 1 लाख रुपये का 1 करोड़ रुपये बनाने के बारे में बात करेंगे। म्यूचुअल फंड पिछले कई सालों से बहुत अच्छा रिटर्न दे रही हैं। अगर पिछले 5 साल का टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न देखा जाए तो यह 27 फीसदी से लेकर 33 फीसदी तक का रहा है।
ऐसे में म्यूचुअल फंड लम्बे समय के लिए निवेश करके बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। अगर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 1 लाख रुपये का निवेश किया जाए तो एक समय पर यह 1 करोड़ रुपये बन जाएगा। आप ने जिस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश किया होगा, अगर वह केवल 12 फीसदी का ही रिटर्न दे तो यह पैसा 40 साल में 1 करोड़ रुपये हो जाएगा।
लेकिन अगर आप चाहते हैं कि 1 करोड़ रुपये का फंड जल्द तैयार किया जाए। ऐसे में आपको निवेश बढ़ाना होगा। अगर अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 1 लाख रुपये की जगह 2 लाख रुपये का निवेश किया जाए तो 1 करोड़ रुपये का फंड 33 साल में तैयार किया जा सकता है।
वहीं अगर आप चाहते हैं कि 1 करोड़ रुपये का फंड और जल्द तैयार किया जाए। ऐसे में आपको निवेश और बढ़ाना होगा। अगर अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 1 लाख रुपये की जगह 3 लाख रुपये का निवेश किया जाए तो 1 करोड़ रुपये का फंड 30 साल में तैयार किया जा सकता है।
वहीं अगर आप चाहते हैं कि 1 करोड़ रुपये का फंड और जल्द तैयार किया जाए। ऐसे में आपको निवेश और बढ़ाना होगा। अगर अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 1 लाख रुपये की जगह 4 लाख रुपये का निवेश किया जाए तो 1 करोड़ रुपये का फंड 27 साल में तैयार किया जा सकता है।
वहीं अगर आप चाहते हैं कि 1 करोड़ रुपये का फंड और जल्द तैयार किया जाए। ऐसे में आपको निवेश और बढ़ाना होगा। अगर अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 1 लाख रुपये की जगह 5 लाख रुपये का निवेश किया जाए तो 1 करोड़ रुपये का फंड 25 साल में तैयार किया जा सकता है।
टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों का 5 साल का रिटर्न
यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीमों का पिछले 5 साल के दौरान हर साल का औसत रिटर्न बताया जा रहा है।
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से हर साल औसतन 33.69 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से हर साल औसतन 32.59 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से हर साल औसतन 32.00 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से हर साल औसतन 29.52 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से हर साल औसतन 29.06 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- क्वांट फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से हर साल औसतन 27.93 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से हर साल औसतन 27.86 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- टाटा स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से हर साल औसतन 27.78 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- क्वांट एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से हर साल औसतन 27.72 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से हर साल औसतन 27.66 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
नोट: यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications