लाइफ इन्श्योरेंस आज के समय में लेना हर किसी के लिए जरूरी है। ऐसे में निवेश भी हमें सोच-समझ कर करनी चाहिए। कम उम्र में लाइफ इन्श्योरेंस की पॉलिसी लेने से ज्यादा फायदा होता है।
नई दिल्ली: लाइफ इन्श्योरेंस आज के समय में लेना हर किसी के लिए जरूरी है। ऐसे में पॉलिसी लेने निवेश भी हमें सोच-समझ कर करनी चाहिए। कम उम्र में लाइफ इन्श्योरेंस की पॉलिसी लेने से ज्यादा फायदा होता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जॉइंट वेंचर वाली कंपनी एसबीआई लाइफ ने 'पूर्ण सुरक्षा' नाम से एक इन्श्योरेंस पॉलिसी निकाली है। इस स्कीम में 30 साल से कम उम्र में रोज 100 रुपए से कम के भुगतान पर 2.5 करोड़ रुपए का लाइफ कवर मिल रहा है। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते है।

नहीं रहती प्रीमियम के बढ़ने की चिंता
एसबीआई लाइफ ने पूर्ण सुरक्षा इन्श्योरेंस स्कीम में गंभीर बीमारियों को कवर किया जाता है। इस स्कीम में कुछ खास गंभीर बीमारियां हो जाने पर प्रीमियम में छूट मिलती है। एसबीआई लाइफ के मुताबिक, इस पॉलिसी के तहत 36 गंभीर बीमारियों को कवर किया जाएगा। एसबीआई लाइफ की पॉलिसी अवधि के दौरान प्रीमियम फिक्स्ड रहेगा। इसका मतलब है कि महंगाई बढ़ने पर प्रीमियम के बढ़ने की चिंता नहीं करनी होगी। इसके तहत पॉलिसीधारक की मृत्यु को भी कवर किया जाता है। इससे पॉलिसीधारक की मौत हो जाने पर परिवार को वित्तीय समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रोज जमा करें 100 रु, मिलेगा 2.5 करोड़ का कवर
समझने के लिए बता दें कि अगर किसी पुरुष पॉलिसीधारक की उम्र 30 वर्ष है और वह एसबीआई स्टाफ नहीं है, तो 2.5 करोड़ रुपए के कवर के लिए 10 साल की पॉलिसी अवधि के लिए 35849 रुपए सालाना प्रीमियम देना होगा। इसके लिए शर्त है कि व्यक्ति धूम्रपान हीं करता हो और केरल का रहने वाला नहीं है। महिला पॉलिसीधारक के लिए भी 100 रुपए से कम रोज प्रीमियम देना होता है। महिला की उम्र भी 30 साल होनी चाहिए। इसमें भी कवरेज व पॉलिसी अवधि समान है। वहीं, सालाना 34553 रुपए का प्रीमियम बनेगा।
जानिए कौन कर सकता पॉसिली में निवेश
एसबीआई लाइफ में यह पॉसिली लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 65 वर्ष होना चाहिए। इसमें बेसिक सम एश्योर्ड न्यूनतम 20 लाख रुपए और अधिकतम 2.5 करोड़ रुपए है। प्रीमियम मोड सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक है। प्रीमियम मोड में 3 महीने तक का प्रीमियम एडवांस में देना होता है। एसबीआई लाइफ की इस पॉलिसी में मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी को सालाना प्रीमियम का 10 गुना या मृत्यु तक जमा प्रीमियम का 105 फीसदी तक मिलता है। गंभीर बीमारी की स्थिति में सम एश्योर्ड पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान सिर्फ एक बार मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications