नई दिल्ली, जून 9। शेयर बाजार से आम तौर पर दो तरह से पैसा कमाया जाता है। इनमें एक है निवेश, जो कि लंबी अवधि (कम से कम 3 महीने) के लिए किया जाता है। दूसरा है इंट्राडे। इंट्राडे में आप रोज शेयर खरीदते-बेचते हैं। यही वो तरीका है, जिससे आप शेयर बाजार से रोज पैसा कमा सकते हैं। जानकार सलाह देते हैं कि निवेशकों को हमेशा मिड-हाई अस्थिर शेयरों की तलाश करनी चाहिए। इन शेयरों में इंट्राडे सत्र में उतार-चढ़ाव और संभावित रिटर्न देने की क्षमता है। विशेष रूप से इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए हाई लिक्विडिटी वाले शेयरों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। वैसे तो इंट्राडे ट्रेडिंग में काफी खतरा होता है, मगर कुछ टिप्स को फॉलो करके आप नुकसान से बच सकते हैं। आगे जानिए वे टिप्स जिनसे आप इंट्राडे ट्रेडिंग में पैसा कमा सकते हैं।
मोमेंटम ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी
मोमेंटम ट्रेडिंग बाजार के फ्लो के साथ ट्रेडिंग करने को कहते हैं। मोमेंटम ट्रेडिंग में, जब बाजार में तेजी होती है, तो ट्रेडर खरीदते हैं और फिर उसी शेयर को बेचते हैं, जब बाजार में गिरावट आती है। मोमेंटम ट्रेडिंग के लिए स्टॉक चुनने के लिए ट्रेडर्स न्यूज, अनाउंसमेंट आदि की मदद ले सकते हैं।
रिवर्सल ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी
जैसा कि नाम से संकेत मिलता है, एक रिवर्सल ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी आपको एक स्पष्ट संकेत देती है कि चालू ट्रेंड कब उलटने वाला है। यह बहुत सारे ट्रेडर्स को उस स्थिति से पैसा बनाने का अवसर देती है। आप बेहतर परिणामों के लिए एमएसीडी और आरएसआई जैसे विभिन्न संकेतकों के माध्यम से रणनीति बना सकते हैं। इसके अलावा, आप कुछ कैंडलस्टिक पैटर्न भी देख सकते हैं।
ब्रेकआउट ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी
ब्रेकआउट ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी में एक निर्दिष्ट लिमिट (सपोर्ट या रेजिसटेंस) से परे ट्रेड करना शामिल है। इसका मतलब यह है कि अगर तेजी के बाजार में, शेयर की कीमत अपने रेसिसटेंस स्तर को तोड़ती है, तो यह ट्रेडर्स के लिए लॉन्ग (खरीदारी) का अवसर लाता है।
गैप एंड गो ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी
यह स्ट्रैटेजी उन लोगों के लिए बहुत अच्छा काम करती है जो शॉर्ट-सेलिंग की तलाश में हैं। जब किसी विशेष स्टॉक की कीमतें पिछले दिन की तुलना में ऊंचे स्तर पर खुल रही हैं, तो यह गैप अप है, और यदि कम है तो गैप डाउन। यह आमतौर पर तब होता है जब कुछ खबरें बाजार में आती हैं और शेयर की कीमत को प्रभावित करती हैं।
कैंडलस्टिक पैटर्न
कैंडलस्टिक पैटर्न एक फाइनेंशियल टेक्निकल एनालिसिस है जो दैनिक मूल्य मूवमेंट की जानकारी को दर्शाता है जो कि कैंडलस्टिक चार्ट पर ग्राफिक रूप से दिखाया गया है।
स्टॉप लॉस का इस्तेमाल
अस्थिर स्टॉक कुछ हद तक मूवमेंट करते हैं, इसलिए स्टॉपलॉस का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। आपके जोखिम को कम करने के लिए स्टॉपलॉस का उपयोग किया जाता है। यह एक प्राइस है जिसे आप खरीदते समय निर्धारित करते हैं और जब वर्तमान बाजार कीमत यहां पहुंच जाती है, तो ऑर्डर कंप्लीट हो जाता है। मिसाल के तौर पर आपने कोई शेयर 80 रु पर लिया और सोचा कि 90 रु बेचेंगे। मगर शेयर तो नीचे भी जा सकता है। इसलिए आप 80 रु वाले शेयर पर 70 रु का स्टॉलॉस लगा देते हैं। इस स्तर पर ये अपने आप बिक जाएगा। ये इसलिए जरूरी है कि आपका घाटा सीमित हो जाए। यदि शेयर इससे नीचे जाता भी है तो आपको एक तय नुकसान ही होगा।
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications