छोटे कारोबारियों को लोन मिलना अब बेहद आसान हो गया है। केंद्र सरकार ने पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के तहत पीएम स्वनिधि मोबाइल ऐप लांच किया है।
नई दिल्ली: छोटे कारोबारियों को लोन मिलना अब बेहद आसान हो गया है। केंद्र सरकार ने पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के तहत पीएम स्वनिधि मोबाइल ऐप लांच किया है। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने ये ऐप जारी किया। मालूम हो कि इस ऐप को शुरू करने का उद्देश्य, स्ट्रीट वेंडरों के लिए लोन अप्लाई करने के प्रॉसेस को आसान बनाना है। इसके साथ ही लोन देने वाली संस्थाओं और उनके फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों में भी इस डिजिटल इंटरफेस के चलते काफी सहूलियत होगी।
रेहड़ी-पटरी वाले घर बैठे ले सकेंगे क्रेडिट की सुविधा
प्रधानमंत्री स्वनिधि मोबाइल ऐप, डिजिटल टैक्नॉलाजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है। इस ऐप के जरिए लोन देने वाली संस्थाओं के फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों जैसे बैंकिंग प्रतिनिधि (बीसी) और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी)/माइक्रो-फाइनेंस संस्थानों (एमएफआई) के एजेंटों के जरिए स्ट्रीट वेंडरों तक आसानी से लोन की सुविधा को पहुंचाया जा सकेगा। वहीं माना जा रहा है कि मोबाइल ऐप के जरिए स्ट्रीट वेंडरों को बिना किसी कागजी कार्रवाई के माइक्रो-क्रेडिट सुविधाओं के जरिए आसानी से लोन दिया जा सकेगा।
इस ऐप में मिलेंगी कई फीचर्स
- मंत्रालय की ओर इस स्कीम के तहत वेब पोर्टल की शुरूआत 29 जून, 2020 को की गई।
- इस ऐप में, पीएम स्वनिधि के वेब पोर्टल के जैसी ही सभी सुविधाएं हैं, जिसे आसान पोर्टेबिलिटी की सुविधा के साथ जोड़ा गया है।
- इनके फीचरों में, सर्वे डेटा में वेंडरों की खोज, लोन के लिए अप्लाई करने के लिए ई-केवाईसी, एप्लीकेशन की प्रोसेसिंग और रियल टाइम मॉनेटरिंग शामिल है।
- स्ट्रीट वेंडरों को सस्ते वर्किंग कैपिटल लोन देने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से 01 जून, 2020 को जारी किया गया, जिससे कि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण बिगड़े हालात के बावजूद स्ट्रीट वेंडर अपना काम फिर से शुरू कर सकें।
- बता दें इस योजना के तहत वेंडर 10,000 रुपये तक का वर्किंग कैपिटल लोन प्राप्त कर सकते हैं, जो एक साल के टाइम में मंथली स्टॉलमेंट में चुकाया जाना है।
- लोन को समय से चुकाने पर हर वर्ष 7 फीसदी की दर से ब्याज सब्सिडी मिलेगी।
- सब्सीडी लोन लेने वाले के सीधे खाते में आएगी।
यहां से डाउनलोड करें एप
इस ऐप को गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
02 जुलाई, 2020 को पीएम स्वनिधि के तहत लोन देने की प्रक्रिया की शुरूआत होने के बाद से, अबतक अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,54,000 से ज्यादा स्ट्रीट वेंडरों की ओर से वर्किंग कैपिटल लोन के लिए आवेदन किया गया है और जिनमें से 48,000 से ज्यादा को मंजूरी दी जा चुकी है।
क्या है पीएम स्वनिधि योजना
रेहड़ी-पटरी या सड़क किनारे दुकान चलाने वालों के लिए मोदी सरकार ने ये लोन स्कीम लॉन्च किया है। इसका नाम पीएम स्वनिधि योजना रखा गया है। कोरोना लॉकडाउन के कारण ऐसे दुकानदारों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा है। इस योजना का मकसद रेहड़ी-पटरी और छोटी दुकानदारों को सस्ते दर पर कर्ज देना है। इस योजना के तहत अधिकतम 10 हजार रुपये तक का लोन मिलता है। यह कारोबार को शुरू करने में मदद करता है। यह बेहद आसान शर्तों के साथ दिया जाता है। समय से कर्ज का भुगतान करने वालों को ब्याज में खास छूट भी दी जाती है। इस स्कीम से 50 लाख स्ट्रीट वेंडरों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications