सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। बेटियों की पढ़ाई और विवाह के लिए पैसे जुटाने में काफी मददगार है। बच्चों के भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए तमाम तरह की योजनाएं हैं।
नई दिल्ली: सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। बेटियों की पढ़ाई और विवाह के लिए पैसे जुटाने में काफी मददगार है। बच्चों के भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए तमाम तरह की योजनाएं हैं। यह योजना 10 साल तक की बेटियों के लिए है। तो अगर आप भी पीएनबी में बेटियों के नाम का खाता खोलवाना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। सुकन्या समृद्धि योजना : जान लें इन 5 बदलावों के बारे में

पीएनबी के साथ खोले सुकन्या समृद्धि अकाउंट
पंजाब नेशनल बैंक आपकी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना लेकर आया है। इस योजना के जरिए आप अपनी बेटियों के आने वाले कल को सुरक्षित बना सकते हैं। इस योजना में एक माता-पिता या गार्जियन एक बेटी के नाम पर केवल एक अकाउंट खोल सकते हैं और दो अलग-अलग बेटियों के नाम पर अधिकतम दो अकाउंट खोल सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने इस खाते के बारे में ट्वीट करके अपने ग्राहकों को जानकारी दी है।
पीएनबी ने ट्वीट करके बताया
बता दें कि पीएनबी ने ट्वीट करके बताया कि सुकन्या समृद्धि अकाउंट के जरिए आप अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, देखें। https://tinyurl.com/y3lwzpms
जान लें कितना मिलता है ब्याज
इसमें मिनिमम डिपॉजिट 250 रुपए करना होता है। इसके अलावा अधिकतम आप 1,50,000 रुपए तक का डिपॉजिट कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी एसएसवाई में 7.6 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा था जो इनकम टैक्स छूट के साथ है। इससे पहले इसमें 9.2 फीसदी तक ब्याज भी मिला है।
ऐसे खोलें सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत इस अकाउंट को आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर इसके लिए एक फार्म भरने की जरूरत पड़ती है। इसके बाद आपकी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुल जाता है। इस फार्म के साथ आपको अपनी बेटी की उम्र के प्रमाण के तौर पर उसका बर्थ सार्टिफिकेट देना पड़ता है।
जान लें कब तक चलाया जा सकता है ये खाता
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के बाद यह गर्ल चाइल्ड के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक चलाया जा सकता है। यदि हर साल न्यूनतम 250 रुपये जमा नहीं किया जाता है, तो अकाउंट बंद हो जाएगा और उस वर्ष के लिए जमा राशि के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि के साथ 50 रुपये प्रति वर्ष के पेनल्टी के साथ रिवाईव किया जा सकता है। अकाउंट खोलने से 15 साल बाद तक रिएक्टिवेशन हो सकता है।
जानिए खाता खुलवाने के लिए कौन से दस्तावेजों की है जरूरत
सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने का फॉर्म, बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र, जमाकर्ता (माता-पिता या अभिभावक) का पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि। जमाकर्ता के पते का प्रमाणपत्र जैसे पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोल बिल आदि। पैसे जमा करने के लिए आप नेट-बैंकिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खाता खुल जाने पर जिस पोस्ट ऑफिस या बैंक में आपने खाता खुलवाया है वह आपको एक पासबुक देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications