नई दिल्ली, मई 25। भारत सरकार ने 2015 में बेटियों के लिए पैसा जमा करने के लिए माता-पिता के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) शुरू की थी। इस सरकारी बचत योजना का उद्देश्य माता-पिता को अपनी बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए पैसे जुटाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यानी ये पैसा स्कूली शिक्षा और कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ लड़की की शादी के लिए भी खर्च किया जा सकता है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि लंबी अवधि होती है। पर कुछ नियम ऐसे हैं, जिनके तहत आप समय से पहले इसमें से पैसा निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं ये नियम।
कैसे खुलता है खाता
एसएसवाई खाता लड़की के पैदा होते ही उसकी 10 साल की उम्र तक कम से कम 250 रुपये जमा करके खोला जा सकता है। वर्तमान में इस योजना पर 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश करती है। इस योजना के तहत जिस वित्त वर्ष में आप खाता खुलवाएं और उसके बाद के वित्त वर्षों के दौरान अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। यानी आप एक वित्त वर्ष में एसएसवाई खाते में अधिकतम 1.5 लाख रु जमा कर सकते हैं।
कितने साल रहता है एक्टिव
एसएसवाई खाता खुलने की तारीख से 21 साल तक या लड़की के 18 साल की होने और शादी होने तक सक्रिय रहेगा। इसके अलावा, यदि माता-पिता/अभिभावक या खाताधारक द्वारा निवास परिवर्तन का प्रूफ प्रदान किया जाता है, तो खाता बिना किसी शुल्क के देश में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकता है। यदि इस मामले में आप प्रमाण प्रदान करने में असमर्थ हों तो डाकघर या बैंक को 100 रुपये का शुल्क देना होगा जहां खाता ट्रांसफर किया गया है।
योजना के तहत निकासी का नियम
इसमें से राशि 18 वर्ष की आयु तक पहुंचने या 10वीं कक्षा पूरी करने के बाद निकाली जा सकती है। आप खाते में से पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में उपलब्ध शेष राशि के 50 प्रतिशत तक की निकासी कर सकते हैं। निकासी एकमुश्त या किश्तों में, प्रति वर्ष एक से अधिक नहीं, अधिकतम पांच वर्षों के लिए, तय सीमा तक की जा सकती है।
एसएसवाई खाते का समय से पहले बंद होना
पोस्ट ऑफिस के अनुसार खाता खोलने के 5 साल बाद एसएसवाई खाता समय से पहले बंद किया जा सकता है, यदि खाताधारक की मृत्यु हो जाए (मृत्यु की तारीख से भुगतान की तारीख तक पोस्ट ऑफिस बचत खाता ब्याज दर लागू होगी)।
और भी हैं कंडीशन
(i) खाताधारक को जानलेवा बीमारी हो जाए तो
(ii) अभिभावक की मृत्यु जिसके द्वारा खाता संचालित होता है
ऐसे क्लोजर के लिए पूर्ण दस्तावेज और आवेदन की आवश्यकता होती है और निर्धारित आवेदन पत्र पास बुक के साथ संबंधित डाकघर में समय से पहले बंद करने के लिए जमा किया जाना है।
मैच्योरिटी पर खाता बंद
यह खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद या 18 साल की उम्र के बाद लड़की की शादी के समय किया जा सकता है। (शादी के 1 महीने पहले या 3 महीने बाद)। बता दें कि पहले इस योजना का नियम था कि जैसे ही बेटी 10 साल की हो वे खाते को ऑपरेट कर सकती है। मगर अब यदि बेटी का खाता खुलवाया जाए तो वह 18 साल की आयु पर ही इस खाते को ऑपरेट कर सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications