नई दिल्ली। अगर इस त्योहारी सीजन में कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो टाटा मोटर्स की स्कीम आपके काम की हो सकती है। टाटा मोटर्स ने एचडीएफसी बैंक से एक समझौता किया है। इसके तहत टाटा मोटर्स 2 फाइनेंस स्कीम लेकर आई है। एक फाइनेंस स्कीम के तहत जहां प्रति लाख रुपये का लोन 799 रुपये की शुरुआती किस्त पर मिल रहा है, वहीं दूसरी स्कीम के तहत लोगों को साल में तीन बार न्यूनतम किस्त चुकाने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा टाटा मोटर्स अपनी कारों पर अक्टूबर आफर भी दे रही है। ऐसे में अगर ऑफर के फायदे के साथ कार लोन का भी फायदा लिया जाए तो कार को काफी सस्ते और आसानी से खरीदा जा सकता है। इसी के साथ इस स्कीम के साथ अगर कोई चाहें तो 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा भी ले सकता है।
आइये जानते हैं कि टाटा इस समय ऑफर के तहत किस कार पर कितनी छूट दे रहा है, फिर जानिए उतने पैसे का कार लोन लेने पर कितनी आएगी किस्त।
जानिए टाटा टिआगो पर क्या है अक्टूबर ऑफर
इस कार पर टाटा मोटर्स 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। कार पर 15,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
जानिए टाटा नेक्सॉन पर क्या है अक्टूबर ऑफर
इस कार पर टाटा मोटर्स 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। टाटा नेक्सॉन पर 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
जानिए टाटा हैरियर पर क्या है अक्टूबर ऑफर
इस कार पर टाटा मोटर्स 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। टाटा हैरियर पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
जानिए टाटा टिगोर पर क्या है अक्टूबर ऑफर
इस कार पर टाटा मोटर्स 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। टाटा टिगोर पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
अब जानिए टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक की कार फाइनेंस स्कीमें
फेस्टिव सीजन के दौरान टाटा मोटर्स कार लोन के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर स्कीमें लांच की हैं। कुल 2 स्कीमों के जरिए टाटा मोटर्स की कार खरीदने वालों को आसानी से और आसान शर्त पर कार लोन एचडीएफसी बैंक से मिल सकेगा। इन 2 स्कीमों का नाम है 'ग्रैजुएल स्टेप अप स्कीम' और 'टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम'। इस स्कीम के तहत कोई भी नवंबर 2020 के अंत तक टाटा मोटर्स की भारत स्टेज-6 सभी कारें, स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और इलेक्ट्रिकल वाहन खरीद सकता है।
जानिए क्या है ग्रैजुएल स्टेप अप स्कीम
टाटा मोटर्स के अनुसार ग्रैजुएल स्टेप अप स्कीम के तहत ग्राहक प्रति 1 लाख रुपये केक कार लोन पर हर माह 799 रुपये की न्यूनतम किस्त देगा। मासिक किस्त वाहन के मॉडल और एडिशन पर निर्भर होगी। ग्राहक की मासिक किस्तें बाद में अगले 2 साल तक धीरे धीरे बढ़ेगी।
जानिए टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम के बारे में
टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम के तहत ग्राहक हर साल कोई भी 3 ऐसे महीनों का चयन कर सकते हैं, जिन महीनों में वह न्यूनतम कार लोन की किस्त का भुगतान करना चाहते हों। टाटा मोटर्स का कहना है कि ये स्कीमें ग्राहकों को कार की किस्तें भरने में आसानी प्रदान करेंगीं। वहीं टाटा मोटर्स का कहना है कि इन दोनों कार फाइनेंस स्कीम के तहत एक्स-शोरूम कीमत का 100 प्रतिशत तक लोन लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications