अब आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन टाटा मोटर्स की कार बुक कर सकते है। जी हां अगर आप टाटा मोटर्स की कार खरीदना चाहते हैं तो अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली: अब आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन टाटा मोटर्स की कार बुक कर सकते है। जी हां अगर आप टाटा मोटर्स की कार खरीदना चाहते हैं तो अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है। टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'क्लिक टू ड्राइव'शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को टाटा मोटर्स की कारों की खरीद से जुड़ा पूरा डिजिटल बिक्री अनुभव (एंड टू एंड एक्सपीरियंस) मिलेगा। क्लिक टू ड्राइव से टाटा कार की खरीद पूरी तरह ऑनलाइन होगी। कम्युनिकेशन टूल्स के तौर पर ईमेल, वॉट्सऐप, वीडियो कॉल्स आदि का इस्तेमाल होगा।
घर बैठे-बैठे ऑनलाइन पसंदीदा टाटा की कार करें ऑर्डर
बता दें कि कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस प्लेटफॉर्म से टाटा मोटर्स के देशभर में मौजूद 750 से अधिक आउटलेट जुड़े रहेंगे। क्लिक टू ड्राइव प्लेटफॉर्म से ग्राहक घर बैठे-बैठे ऑनलाइन अपनी पसंदीदा टाटा कार ऑर्डर कर सकते हैं और घर पर डिलीवरी पा सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को क्लिक टू ड्राइव वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ग्राहक टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में से अपनी पसंद का वाहन बुक करा सकते हैं। वाहन चुनने में उनकी मदद के लिए वीडियो उपलब्ध होंगे, जो उन्हें वाहन से जुड़ी हर एक बारीक जानकारी देंगे।
ऑनलाइन वाहन की बुकिंग राशि का कर सकते भुगतान
इस बात भी जानकारी दें कि एक बार वाहन चुनने के बाद ग्राहक अपने पास के डीलर का चुनाव कर सकते हैं और बाद की तारीखों पर चाहें तो घर पर डिलीवरी पा सकते हैं या बाद में स्टोर से खुद गाड़ी लाने का विकल्प चुन सकते हैं। ग्राहक ऑनलाइन ही वाहन की बुकिंग राशि का भुगतान कर सकते हैं। उसके बाद ग्राहक को उसकी खरीद की पूरी जानकारी ईमेल पर दी जाएगी। इसके साथ ही टाटा कॉल सेंटर से उनका पूरी तरह मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा चुने हुए डीलर का बिक्री एजेंट भी ग्राहक को फोन कर ऑर्डर की पुष्टि करेगा। क्लिक टू ड्राइव प्लेटफॉर्म पर ग्राहक वाहनों के लिए ऋण सुविधा, एक्सचेंज सर्विसेज, ऑफर्स इत्यादि का भी लाभ ले सकते हैं।
हुंदै मोटर ने क्लिक टू बाय का दिया ऑप्शन
हुंदै मोटर ने क्लिक टू बाय का ऑप्शन दिया है। इस प्लेटफॉर्म से आप अपनी पसंदीदा कार खरीद सकते हैं। कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी हुंदै मोटर भी अपनी वेबसाइट https://clicktobuy.hyundai.co.in/ पर क्लिक टू बाय का ऑप्शन दिया है और इसे देशभर में सभी डीलरशिप से जोड़ दिया है। यहां आप अपनी पसंद की कार चुन सकते है। बता दें कि ऑटो लोन की सुविधा भी पा सकते हैं। अगर आप कुछ डाउनपेमेंट ऑनलाइन करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं।
लॉकडाउन में घर बैठे खरीद सकते हैं कार
बता दें कि लॉकडाउन में कार कंपनियों ने ग्राहकों का खास ख्याल रखते हुए इस तरह की सर्विस शुरू की है। इसमें आपको घर बैठे ही कार को पसंद करने, लोन के लिए अप्लाई करने, डाउनपेमेंट करने और होम डिलीवरी तय करने की आजादी मिलती है। कंपनियों की यह पहल पूरी तरह से कॉन्टैक्सलेस बिक्री करने की है, ताकि आप घर में रहते हुए कोरोनावायरस से अपनी सुरक्षा भी कर सकें और कार भी खरीद सकें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications