डीटीएच ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। पॉप्युलर डीटीएच कंपनी टाटा स्काई अपने यूजर्स को दो महीने की फ्री सर्विस ऑफर कर रही है।
नई दिल्ली: डीटीएच ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। पॉप्युलर डीटीएच कंपनी टाटा स्काई अपने यूजर्स को दो महीने की फ्री सर्विस ऑफर कर रही है। जी हां भारत की दिग्गज डीटीएच कंपनी टाटा स्काई ने अपने ग्राहकों के लिए 'टाटा स्काई कैशबैक' ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स मुफ्त में दो महीने तक टीवी देख सकेंगे। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस ऑफर का लाभ कुछ चुनिंदा यूजर्स ही उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा। तो चलिए जानते हैं टाटा स्काई के इस ऑफर के बारे में
टाटा स्काई का ग्राहकों के लिए खास ऑफर
टाटा स्काई की दो महीने की फ्री सर्विस लेने के लिए यूजर्स को एक साथ 12 महीने का रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज होने के दो दिन के अंदर कंपनी यूजर के अकाउंट में एक महीने का कैशबैक और सात दिनों के लिए दूसरे महीने का कैशबैक क्रेडिट कर दिया जाएगा। यह ऑफर 30 जून 2020 तक लाइव है। कंपनी के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से अपना टाटा स्काई अकउंट रिचार्ज कराना होगा।
रिचार्ज कराने पर मिलेगी ऑफर की जानकारी
यूजर्स इस ऑफर की जानकारी कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं। यूजर्स को इस ऑफर के बारे में आसानी से पता चले इसके लिए भी टाटा स्काई ने खास व्यवस्था की है। जिन यूजर्स को 12 महीने के रिचार्ज की कीमत के बारे में नहीं पता है, उन यूजर्स को इसकी जानकारी छोटा रिचार्ज अमाउंट एंटर करने पर मिल जाएगी। अगर कोई यूजर 200 रुपये का रिचार्ज अमाउंट एंटर करता है, तो एलिजिबल यूजर्स पॉप-अप के जरिए 12 महीने की रिचार्ज अमाउंट और ऑफर के बारे में पता दिया जाता है। अगर कोई यूजर इस ऑफर को ऐक्टिवेट कराना चाहता है, तो प्रोसीड टू रिचार्ज बटन पर क्लिक करके सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा।
टाटा स्काई ने रखी ग्राहकों के लिए कुछ शर्तें
बता दें कि टाटा स्काई ने इस ऑफर के साथ कुछ शर्ते रखी हैं। कंपनी के अनुसार, जिन यूजर्स के पास पहले से एक साल के प्लान की सब्सक्रिप्शन है, उन्हें टाटा स्काई कैशबैक ऑफर नहीं दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर का फायदा सिर्फ मौजूदा यूजर्स ही उठा सकेंगे। टाटा स्काई अकाउंट के ऐक्टिवेशन डेट पर कराए गए रिचार्ज पर यह ऑफर नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications