कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले देखने को मिल रही है। इसी कारण मोदी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन की समयसीमा को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई कर दी है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले देखने को मिल रही है। इसी कारण मोदी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन की समयसीमा को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई कर दी है। देशभर में लॉकडाउन की स्थिति में जहां लोग घर पर बैठे बोर हो रहे हैं वहीं, डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई ने लोगों के मनोरंजन के लिए एक और तोहफा दिया है। कंपनी ने कुछ समय पहले अपने 10 पेड चैनल्स को फ्री में उपलब्ध कराया था। अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इन चैनल्स को 3 मई 2020 तक फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा।
मुफ्त मिल रहे ये डीटीएच चैनल्स
जी हां कंपनी ने लॉकडाउन पीरियड खत्म होने तक 10 चैनल्स को फ्री में देने का फैसला किया है। इसमें इंटरटेनमेंट से लेकर, फिटनेस और एजुकेशन के चैनल्स शामिल हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस की वजह से अब तक 437 लोगों की मौत हो गई हैं और 13,387 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं, अभी तक 1,749 लोग ठीक हो चुके हैं। इसका सीधा मतलब है कि टाटा स्काई ग्राहकों को कंपनी के इस ऑफर का लाभ 3 मई 2020 तक मिलेगा। आपको बता दें कि इस समय टाटा स्काई के चार ब्रॉडबैंड प्लान बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक प्लान शामिल हैं।
टाटा स्काई के ये 10 चैनल फ्री मिल रहे
टाटा स्काई के 10 चैनल्स को सेट-टॉप बॉक्स और टाटा स्काई ऐप पर मुफ्त देखा जा सकता है। इनके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। जो 10 चैनल मुफ्त देखे जा सकेंगे उनमें टाटा स्काई Dance Studio (Channel 123), टाटा स्काई Beauty चैनल नंबर 119, टाटा स्काई Classroom चैनल नंबर 653, Tata Sky Fitness चैनल नंबर 110, टाटा स्काई Vedic Maths चैनल नंबर 702, टाटा स्काई Cooking चैनल नंबर 127, टाटा स्काई Fun Learn चैनल 664/688, टाटा स्काई Javed Akhtar चैनल नंबर 150 पर उपलब्ध है।
याद करा दें कि हाल ही में टाटा स्काई ब्रॉडबैंड प्लान्स के अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है। याद करा दें कि पहले तो कंपनी के अनलिमिटेड प्लान्स पर किसी तरह की कोई भी लिमिट नहीं थी, ना ही स्पीड पर और ना ही डेटा पर। लेकिन अब 1500जीबी डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद स्पीड कम कर दी जाएगी।
ग्राहकों को इमरजेंसी बैलेंस क्रेडिट की सुविधा
बता दें कि 10 फ्री इंटरऐक्टिव सर्विसेस के अलावा, टाटा स्काई अपने ग्राहकों को इमरजेंसी बैलेंस क्रेडिट की सुविधा भी दे रही है। लॉकडाउन के कारण सभी दुकानें और स्टोर्स बंद हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में डीटीएच उपभोक्ता अपना डीटीएच रिचार्ज नहीं करा पा रहे। उन लोगों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह सुविधा शुरू की है। सर्विस के तहत ग्राहकों को बिना किसी ब्याज के बैलेंस लोन दे दिया जाता है। जिन भी ग्राहकों का अकाउंट डिऐक्टिवेट हो गया है, वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 080-6999922 पर मिस कॉल दे सकते हैं। इसके बाद ग्राहक का अकाउंट खुद ही क्रेडिट हो जाएगा और डीटीएच सर्विस शुरू हो जाएगी। लोन में दी गई राशि को कंपनी अगले रिचार्ज पर वसूल लेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications