टाटा स्काई यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने यूजर बेस को बढ़ाने की कोशिश में लगातार नए प्लान पेश करते रहता है। तो यदि आप भी उनलोगों से एक हैं।
नई दिल्ली: टाटा स्काई यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने यूजर बेस को बढ़ाने की कोशिश में लगातार नए प्लान पेश करते रहता है। तो यदि आप भी उनलोगों से एक हैं जो टाटा स्काई इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। कंपनी ने आपको बड़ा तोहफा दिया है। टाटा स्काई ने अपनी 6 सर्विसेज की कीमतों को आधा कर दिया है। कंपनी ने रविवार को डबल धमाका ऑफर के तहत 6 सर्विस चैनल की कीमत में 50 प्रतिशत की कमी की है।

बता दें कि 26 जुलाई को शुरू हुए टाटा स्काई के इस ऑफर का फायदा यूजर 2 अगस्त तक उठा सकते हैं। टाटा स्काई ने अपने ट्विटर हैंडल से कि इस ऑफर के तहत यूजर्स को सिलेक्ट सर्विसेज पर डबल जीटोज जीतने का मौका मिलेगा। जीटोज टाटा स्काई का एक लॉयल्टी प्रोग्राम है जिसे यूजर जीत सकते हैं और उसे फ्री टॉयज के तौर पर रिडीम कर सकते हैं।
जानिए क्या है टाटा स्काई जीटोज
आप सोच रहे होंगे आखिर क्या है ये टाटा स्काई जीटोज तो आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें की ये टाटा स्काई का एक लॉयल्टी प्रोग्राम है। इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स टाटा स्काई सर्विस पर चुनिंदा एक्टिविटी में हिस्सा लेकर जीटोज प्वाइंट्स जीत सकते हैं और फिर इन प्वाइंट्स को फ्री टॉयस के तौर पर रिडीम किया जा सकता है।
एक साथ कम कर दीं 6 सेवाओं की कीमतें
बता दें कि टाटा स्काई के डबल धमाका ऑफर के तहत जिन 6 सर्विसेज को सस्ता किया गया है उनमें टाटा स्काई स्मार्ट गेम, फन लर्न, डांस स्टूडियो, इंग्लिश, वेदिक मैथ्स और फिटनेस शामिल हैं। टाटा स्काई की ये सर्विसेज 2 अगस्त 2020 तक 30 रुपये के मासिक शुल्क के साथ उपलब्ध हैं। आमतौर पर कंपनी इन्हीं सर्विसेज के लिए हर महीने 60 रुपये लेती है। बता दें कि इन अडिशनल सर्विसेज के लिए शुरुआती पांच दिनों में कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा।
टाटा स्काई ऑफर 2 अगस्त तक ही वैलिड
टाटा स्काई जीटोज प्रोग्राम के तहत यूजर पॉइंट जीत सकते हैं जिसे रिमोट कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक हेलिकॉप्टर, हॉटवील कार और बार्बी डॉल खरीदने के लिए रिडीम किया जा सकता है। टाटा स्काई ने कहा कि यूजर रोज 1200 जीटोज पॉइंट जीत सकते हैं। इसके लिए उन्हें क्विज और गेम्स जैसी ऐक्टिविटीज में हिस्सा लेना होगा।
टाटा स्काई ब्रॉडबैंड ग्राहकों को मिलेगा अनलिमिटेड डाटा
हाल ही में टाटा स्काई ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को फेयर यूजेज पॉलिसी (एफयूपी) खत्म होने के बाद भी 3Mbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा दी है। ऐसे में यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि इतनी स्पीड पर आप मैसेज से लेकर कम रिजॉल्यूशन के वीडियो देखने तक का काम कर सकते हैं। यह सुविधा टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के सभी अनलिमिटेड यूजर्स के लिए है। टाटा स्काई के 700 रुपये से लेकर 1,900 रुपये तक के ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगी। प्रतिदिन का डाटा खत्म होने के बाद भी ग्राहकों को 3एमबीपीएस की स्पीड मिलती रहेगी। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications