अगर आप टाटा स्काई की डीटीएच सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं और आप महंगे पैकेज से परेशान हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है।
नई दिल्ली: अगर आप टाटा स्काई की डीटीएच सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं और आप महंगे पैकेज से परेशान हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी, टाटा स्काई की तरफ से ग्राहकों को उनके मनपसंद चैनलों को चुनने के लिए कई पैकेज मिलते हैं। वैसे तो डीटीएच का रिचार्ज कराना आजकल अपने आप में एक बड़ा काम हो गया है।

डीटीएच का रिचार्ज कराना कभी-कभी बड़ा मुश्किल का काम हो जाता है, क्योंकि लोगों को इसे समझने में काफी परेशानी होती है। भारत के प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर्स की बात करें तो इसमें टाटा स्काई का नाम सबसे पहले आता है। अब यदि आप भी टाटा स्काई के ग्राहक हैं और प्लान चुनने में आपको परेशानी हो रही है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको टाटा स्काई के 5 ऐसे बेस्ट प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतें 500 रुपये से कम हैं। तो चलिए जानते है प्लान के बारें में
ये है टाटा स्काई के 5 बेस्ट डीएचडी पैक
- टाटा स्काई के पास 500 रुपये से कम में कीमत में पहला पैक मराठी हिंदी फैमली किड्स स्पोर्ट्स एचडी पैक है। इसकी कीमत 478.30 रुपये और वैधता एक महीने की है। इसमें ग्राहकों को एचडी और एसडी दोनों प्रकार के चैनल्स मिलेंगे जिनमें 41 एचडी और 50 एसडी चैनल्स हैं। इस पैक में आपको मराठी और हिंदी के कई चैनल्स मिलेंगे। साथ ही में इसमें किड्स, न्यूज और म्यूजिक चैनल्स भी मिलेंगे।
- दूसरे पैक की बात करें तो इसका नाम तेलुगु फैमली किड्स स्पोर्ट्स एचडी है और इसकी कीमत 441.96 रुपये है। इस पैक की वैधता भी एक महीने की है। यह प्लान मनोरंजन, स्पोर्ट्स, मूवी, किड्स और लाइफस्टाइल के लिए परफेक्ट है। इसमें कुल 31 एचडी और 50 एसडी चैनल्स मिलेंगे। इसमें हिंदी मूवी, न्यूज और म्यूजिक जैसे कई चैनल्स मिलेंगे।
- तीसरा पैक कन्नड़ फैमली किड्स स्पोर्ट्स एचडी के नाम से है जिसकी कीमत 409.51 रुपये है और इसकी भी वैधता एक महीने की है। इस प्लान में अधिकतर कन्नड़ चैनल्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें कई हिंदी चैनल्स भी मिलेंगे जिनमें मूवीज, न्यूज, मनोरंजन, किड्स और स्पोर्ट्स शामिल हैं। इस प्लान में 28 एचडी और 45 एसडी चैनल्स मिलेंगे।
- चौथा पैक तेलुगु मलयालम बेसिक एचडी नाम से है जिसकी कीमत 343.49 रुपये है। यह भी एक मासिक प्लान है। इस पैक में 19 एचडी और 43 एसडी चैनल्स मिलेंगे। इसमें अधिकतर चैनल्स तेलुगु और मलयालम के होंगे लेकिन हिंदी फिल्में, न्यूज और म्यूजिक चैनल्स भी मिलेंगे। इसमें कई स्पोर्ट्स चैनल्स भी हैं।
- टाटा स्काई के पांचवे किफायती प्लान का नाम तेलुगु बेसिक एचडी है जिसकी कीमत 208.98 रुपये है। इसमें आपको तेलुगु चैनल्स के साथ कई हिंदी चैनल्स मिलेंगे। इसमें 11 एचडी और 15 एसडी चैनल्स मिलेंगे।
6 महीने की वैलेडिटी वाले ये पैक्स लें
- अगर आप 6 महीने वाले प्लान्स की तालाश कर रहें है तो इसमें भी आपको 4 ऑप्शन मिलते हैं। पहला प्लान 4,050 रुपये का है। इसमें 50एमबीपीएस की स्पीड से 150जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है।
- वहीं टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के 4860 रुपये वाले प्लान में 100एमबीपीएस की स्पीड से 250जीबी डेटा मिलेगा।
- जबकि तीसरे प्लान की करें तो यह 5130 रुपये के सब्सक्रिप्शन चार्ज के साथ आता है। इसमें 50एमबीपीएस की स्पीड और 500जीबी डेटा मिल जाता है।
- इसके साथ ही 6 महीने की वैलिडिटी वाला सबस महंगा प्लान 5400 रुपये का है। इस प्लान में 100एमबीपीएस की स्पीड और 500जीबी डेटा मिल जाता है। ये सभी प्लान 10 प्रतिशत की छूट के साथ आते हैं।
टाटा स्काई की 1 साल के लिए भी हैं कई प्लान
- बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से निपटने के लिए कंपनी आपको पूरे साल के प्लान्स भी ऑफर करती हैं। फिलहाल देश में कोरोना के कारण लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम की वजह से बहुत से यूजर्स एक साल की वैलिडिटी वाले प्लान्स को सब्सक्राइब कराने लगे।
- टाटा स्काई के पास भी कुछ शानदार ब्रॉडबैंड ऐनुअल प्लान हैं। इनमें 7650 रुपये, 9180 रुपये, 9690 रुपये और 10200 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इसमें 7650 रुपये वाले प्लान में 50एमबीपीएस की स्पीड से 150जीबी डेटा दिया जा रहा है।
- वहीं, अगर आप इसके 9180 रुपये वाले प्लान को सब्सक्राइब कराएंगे तो आपको 100एमबीपीएस की स्पीड और 250जीबी डेटा मिलेगा।
- बात करें 12 महीने की वैलिडिटी वाला तीसरे प्लान की तो 9690 रुपये का है। इसमें 50एमबीपीएस की स्पीड के साथ इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए कुल 500जीबी डेटा मिलता है।
- इस सेगमेंट का सबसे महंगा प्लान 10200 रुपये का है। इसमें 100एमबीपीएस की स्पीड और 500जीबी डेटा मिल जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications