IRCTC Aadhaar Link Process: भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में 1 जुलाई 2025 से कुछ बदलाव करने जा रहा है. नए नियमों के मुताबिक तत्काल टिकट केवल उन यूजर्स की ओर बुक किए जा सकेंगे, जिन्होंने आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए आधार के साथ सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन किया है. इसके अलावा 15 जुलाई 2025 से तत्काल ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए आधार-बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन की आवश्यकता होगी.
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नए नियम
17 जून को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़े सुधार का ऐलान किया है. इसके तहत 1 जुलाई 2025 से नए बदलाव लागू हो जाएंगे.
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक नए नियम के तहत बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट के दौरान केवल आधार-वेरिफिकेशन और केवाईसी-सत्यापित यूजर्स को ही तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति दी जाएगी. इससे यह सुनिश्चित करने में मदद होगा कि टिकट रियल पैसेंजर्स के लिए उपलब्ध हैं.
IRCTC अकाउंट में आधार को वेरिफाई करने का प्रॉसेस
- IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाएं और अपने अकाउंट के डीटेल्स का यूज करके लॉग इन करें,
- 'मेरा खाता' पर जाएं और 'उपयोगकर्ता को प्रमाणित करें' चुनें,
- अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी दर्ज करें,
- 'विवरण सत्यापित करें' पर क्लिक करें,
- आपको अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा.
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें,
- सहमति चेकबॉक्स को पढ़ें और चुनें और फिर आधार के साथ विवरण को प्रमाणित करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें.

IRCTC अकाउंट से आधार नंबर को लिंक करने की प्रक्रिया
- आईआरसीटीसी पोर्टल की आधिकारिक साइट पर जाएं,
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें,
- "प्रोफ़ाइल टैब" के तहत "आधार लिंक करें" पर क्लिक करें,
- आधार के अनुसार नाम और आधार नंबर दर्ज करें,
- बॉक्स चेक करें और 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें,
- अपने पंजीकृत फोन नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें और ओटीपी सत्यापित करें बटन पर क्लिक करें,
- केवाईसी विवरण आधार से प्राप्त किया जाता है। आधार सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 'अपडेट' टैब पर क्लिक करें.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications