आज के समय में हर किसी के पास अपना खुद का बैंक अकाउंट है। इसकी वजह ये भी है कि सरकारी लाभ बैंक खातों में ही आते हैं और तमाम तरह की सब्सिडी के लिए भी बैंक खाते की जरूरत होती है।
नई दिल्ली: आज के समय में हर किसी के पास अपना खुद का बैंक अकाउंट है। इसकी वजह ये भी है कि सरकारी लाभ बैंक खातों में ही आते हैं और तमाम तरह की सब्सिडी के लिए भी बैंक खाते की जरूरत होती है। ग्राहक इन सारी सुविधाओं को लेने के लिए भी अपना खुद का अकाउंट खुलवा रहे है। वैसे तो बैंकों की तरफ से जमा कैश पर ब्याज की सुविधा दी जाती है, लेकिन खाता चलाने के बदले कुछ फीस भी वसूली जाती है। पुराना बैंक अकाउंट बंद करने से पहले जान लें ये 4 बातें, बच जाएंगे नुकसान से ये भी पढ़ें

वहीं कुछ बैंक तो तय सीमा से अधिक कैश डिपॉजिट करने पर भी चार्ज लेते हैं। मालूम हो ये चार्ज 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक हो सकते हैं। इसके अलावा ट्रांजेक्शन को लेकर भी चार्ज देना होता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुछ लेनदेन के बाद ग्राहकों से चार्ज वसूलते हैं। यह चार्ज प्रति लेनदेन या निर्धारित स्लैब के अनुसार होता है। तो चलिए जानते हैं कौन से बैंक ग्राहकों से कितने चार्ज वसूलते हैं।
एक्सिस बैंक
अगर आपका खाता एक्सिस बैंक में है तो बता दें कि खाताधारक 10 रुपये या 20 रुपये या 50 रुपये के नोटों का बंडल लेना चाहता है तो उसे प्रति बंडल 100 रुपये का चार्ज देना होता है। इतना ही नहीं, पहले इस बैंक में जो ईसीएस ट्रांजेक्शन मुफ्त हुआ करती थीं, अब उन ट्रांजेक्शन के लिए 25 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज देना पड़ता है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को शुरुआती 4 ट्रांजेक्शन मुफ्त होती है, लेकिन उसके बाद 150 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लिया जाता है। ये बैंक एटीएम पर भी एक तय सीमा से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर 20 रुपये और जीएसटी वसूलता है।
कोटक महिंद्रा बैंक
इस बैंक में ग्राहकों हर मीहने 4 लेनदेन या 2 लाख रुपए तक के लेनदेन मुफ्त होते हैं। सीमा पूरी होने पर बैंक प्रति हजार लेनदेन पर 3.5 रुपए वसूलता है। वहीं हर चौथे लेनदेन के लिए 100 रुपए नकद चार्ज लिया जाता है। वहीं अन्य सर्विसेस जैसे फंड ट्रांसफर, डिपॉजीट, विड्रावल, बैंक स्टेटमेंट, लॉकर पर भी चार्ज लिया जाता है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
अगर आपका खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र में है तो उसकी सभी ब्रांच से महीने में 3 ट्रांजेक्शन मुफ्त होंगी, लेकिन उसके बाद आपका कैश जमा करने या निकालने पर 100 रुपये का चार्ज लगेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications