नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने और भारत में बीमा नीतियों के प्रवेश को बढ़ाने के लिए कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की शुरुआत की थी।
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने और भारत में बीमा नीतियों के प्रवेश को बढ़ाने के लिए कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की शुरुआत की थी। बिना गारंटी सरकार दे रही है 50000 रु का लोन, आप भी उठा सकते फायदा ये भी पढ़ें

ऐसे में हम आपको आज मोदी सरकार के तीन ऐसे योजना के बारे में बतायेंगे जिनका संभंवत आप लाभ ले रहें होंगे, और अगर नहीं तो हम अपने इस खबर के जरिए स्कीम की खासियत के बारे में बताएंगे। जिनमें से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना है। तो चलिए जानते है इन तीनों योजनाओं के बारे में ।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
पीएमएसबीवाई के तहत 18 से 70 साल की आयु के लाभार्थियों को केवल 12 रुपये के सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में बीमित व्यक्ति अपनी इच्छानुसार कभी भी बीमा को बंद या चालू कर सकता है। इस योजना में बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर जिस तरह परिवार द्वारा क्लेम की राशि ली जा सकती है, उसी तरह नॉमिनी होने पर क्लेम की राशि नॉमिनी द्वारा भी ली जा सकती है। योजना में बीमित व्यक्ति की दुर्घटना से मृत्यु होने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये का भुगतान होता है। इस योजना में स्थायी दिव्यांगता की स्थिति, जैसे दोनों आंखों के उपयोग की पूर्ण क्षति होने पर या दोनों हाथों व दोनों पैरों के उपयोग की क्षति होने पर 2 लाख का कवर मिलता है। वहीं, स्थायी आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में बीमा कवर एक लाख रुपये का है। इस योजना में बैंक अकाउंट से प्रीमियम के सीधे ऑटो-डेबिट की सुविधा है। इससे नियमित रूप से भुगतान की औपचारिकता की चिंता नहीं होती।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18 साल से 50 साल की आयु के लाभार्थियों को 330 रुपये सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा कवरेज उपलब्ध करायी जाती है। प्रीमियम की यह राशि खाताधारक की सहमति पर बैंक अकाउंट से ऑटो-डेबिट हो जाती है। PMJJBY का प्रीमियम पॉलिसी धारक के बैंक खाते से प्रत्येक वर्ष 31 मई तक एकमुश्त कट जाता है। इसका प्रीमियम हर साल देना होता है। मतलब पॉलिसी धारक को 1 जून से पहले इसका प्रीमियम दे देना होता है। PMJJBY के तहत रिस्क कवर पॉलिसी लेने के 45 दिन बाद शुरू होता है। यह पॉलिसी विशुद्ध रूप से टर्म पॉलिसी है और इसका उद्देश्य पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद उसके परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
प्रधानमंत्री जनधन योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजना मोदी सरकार की बहुत अहम और महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की शुरुआत देश के उन लोगों को बैंकिंग सेक्टर से जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी, जो बैंकिंग सेवाएं से दूर थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस योजना का ऐलान 15 अगस्त 2014 को अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में किया था, जबकि इसे उसी साल 28 अगस्त को लॉन्च किया गया था। जनधन खाताधारकों के लिए भी सरकार ने एटीएम कार्ड पर बीमा की सुविधा दी हुई है। जिन लोगों के पास जनधन खाता है और वे रूपे डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 30,000 रुपये का बीमा कवरेज दिया जाता है। यह है इस बीमा कवरेज का फायदा उठाने के लिए आपका कार्ड एक्टिव होना चाहिए। अगर कार्ड यूजर्स के साथ कोई हादसा होता है और उसका नॉमिनी बीमा कवरेज की राशि लेने के लिए बैंक पर दावा करता है तो बैंक यह देखता है कि पिछले 60 दिन में कार्ड से कोई लेन-देन हुआ है या नहीं। अगर पिछले 60 दिनों से यूजर्स का कार्ड एक्टिव नहीं हैं तो बीमा का दावा रद्द कर दिया जाएगा। यहां यह भी ध्यान रखें कि कार्ड का एटीएम मशीन में इस्तेमाल भी मान्य नहीं होगा। केवल कार्ड से कोई शॉपिंग या पेमेंट के आधार पर भी दावे का भुगतान किया जाएगा। इसलिए अगर आप बैंक से डेबिट या क्रेडिट कार्ड लेते हैं तो उसका नियमित इस्तेमाल भी करते रहें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications