भारतीय बाजार में टूव्हीलर कंपनियों ने अपने लगभग सभी मॉडल्स को बीएस6 कंप्लाएंट बना दिया है। देश में बीएस4 व्हीकल्स का पंजीकरण और बिक्री पूरी तरह से बंद हो चुकी है।
नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टूव्हीलर कंपनियों ने अपने लगभग सभी मॉडल्स को बीएस6 कंप्लाएंट बना दिया है। देश में बीएस4 व्हीकल्स का पंजीकरण और बिक्री पूरी तरह से बंद हो चुकी है। लगभग सभी टूव्हीलर कंपनियों ने अपने लगभग पूरे पोर्टफोलियो को बीएस6 कंप्लायंट बना दिया है। इस अपग्रेडेशन के कारण बाइक्स की कीमतों में इजाफा भी हुआ है। लेकिन अभी भी कुछ बाइक मॉडल ऐसे हैं, जिनकी कीमत बजट के बाहर नहीं गई है। तो अगर आप बीएस6 बाइक्स लेने की सोच रहे हैं तो मार्केट में कई विकल्प उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं अगर आपका बजट 50000 रुपये तक है तो इसके अंदर भी हीरो मोटोकॉर्प और बजाज बीएस6 बाइक्स 4 मॉडल उपलब्ध हैं। SBI स्पेशल ऑफर : इस टू-व्हीलर पर पा सकते हैं 4000 रुपए तक कैशबैक ये भी पढ़ें
बजाज बीएस6 बाइक्स कीमत 50 हजार से कम
बजाज प्लैटिना
- प्लैटिना100 बाइक KS ALLOY और ES ALLOY वेरिएंट में आती है।
- KS ALLOY वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 49261 रुपये है।
- वहीं ES ALLOY वेरिएंट की कीमत 55546 रुपये है।
- प्लाटिना 100 में 102cc, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन है। यह 7.9hp पावर और 8.34Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- इसके साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है।
बजाज CT 100
- CT100 दो वेरिएंट ES ALLOY और KS ALLOY में मौजूद है। KS ALLOY वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 42,790 रुपये है।
- वहीं ES ALLOY वेरिएंट की कीमत 50,470 रुपये है।
- CT100 में 102cc, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन है।
- यह 7.9hp पावर और 8.34Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- इसके साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स है।
- बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है।
बजाज CT 110
- इस बाइक के KS ALLOY वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 48,410 रुपये है और ES ALLOY वेरिएंट की कीमत 51520 रुपये है। CT110 में 115.45cc, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन है।
- यह 8.6hp पावर और 9.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- इसके साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स है।
हीरो एचएफ डीलक्स बीएस6
- हीरो एचएफ डीलक्स की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 46800 रुपये से लेकर 58000 रुपये तक है।
- एचएफ डीलक्स में 97.2cc, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन है।
- यह 7.94hp पावर और 8.05Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
टीवीएस के इन बाइक्स की 60,000 रु से कम है कीमत
टीवीएस Sport
टीवीएस Sport में 109.7cc का इंजन दिया गया है जो कि 7350 Rpm पर 8.18 Hp की पावर और 4500 Rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक सस्पेंशन और रियर में 5-स्टेज एडजस्टेबल सस्पेंशन, ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110 mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 52,500 रुपये है।
टीवीएस Radeon
टीवीएस की इस बाइक में 109.7cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 7350 Rpm पर 8Hp की पावर और 4500 Rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक ऑयल डेंप्ड शॉक एब्स्रोबर सस्पेंशन और रियर में 5 स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्स्रोबर सस्पेंशन है। Radeon की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59,742 रुपये है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications