अगर आप भी स्कूटी लेने का मन बना रहे हैं तो आपके बड़े काम की खबर है। भारत में स्कूटरों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।
नई दिल्ली: अगर आप भी स्कूटी लेने का मन बना रहे हैं तो आपके बड़े काम की खबर है। भारत में स्कूटरों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बात को ध्यान में रख कर आज हम आपको भारत में बिकने वाले 5 सस्ते स्कूटी के बारे में बताएंगे।

अच्छी बात तो ये है कि कम कीमत में ही हाई माइलेज मिलेगी। इस लिस्ट में टीवीएस की स्कूटी पेप प्लस, होंडा एक्टिवा6जी, यामाहा फैसिनो 125 और हीरो प्लेजर प्लस 110 शामिल है। तो चलिए आपको डिटेल में इन स्कूटी की कीमत और खासियम के बारे में बता दें।
सुजुकी एक्सेस
सुजुकी की बीएस6 स्टैंडर्ड वाला सुजुकी एक्सेस 125 सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन वाला स्कूटर है। जो कि 6,750rpm पर 8.7ps अधिकतम पावर और 5,500rpm पर 10nm पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। इस स्कूटी की कीमत 68800 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल 73400 रुपये तक जाता है। जबकि स्कूटी माइलेज 57 kmpl तक का देती है।
टीवीएस स्कूटी
टीवीएस की स्कूटी पेप प्लस लकड़ियों की पहली पसंद है। क्योंकि ये गाड़ी काफी हल्की होने के साथ शानदार माइलेज भी देती है। इसकी कीमत 52554 रुपये से शुरू है और टॉप मॉडल की कीमत 53754 रुपये तक है। बात करें अगर माइलेज की तो ये 65 kmpl तक माइलेज देती है। इस स्कूटर में बीएस6 87.8 cc सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन है। जो 6,500rpm पर 5ps का पावर और 4,000rpm पर 5.8nm पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस स्कूटर में भी फ्यूल इंजेक्टेड सिस्टम टेक्नोलॉजी है।
होंडा एक्टिवा
होंडा की एक्टिवा 6जी देश में सबसे फेमस स्कूटर है। कंपनी ने होंडा एक्टिवा की बढ़ती डिमांड को देखते हुए न्यू जेनरेशन मॉडल होंडा एक्टिवा 6जी को इसी साल लॉन्च किया है। इस मॉडल में बीएस6 स्टैंडर्ड वाला 109cc का इंजन है और कार्ब्युरेटर की जगह फ्यूल इंजेक्टेड सिस्टम टेक्नोलॉजी है। एक्टिवा 6जी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। इसकी कीमत 64,464 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 65,964 रुपये तक जाती है। वहीं स्कूटी की माइलेज की बात करें तो ये स्कूटर आराम से 55 kmpl तक का माइलेज देती है।
यामाहा फैसिनो
यामहा की बाइक के अलावा इस कंपनी की स्कूटी यामहा फैसिनो भी लोगों को पसंद आ रही है। यामाहा की फैसिनो भी 125cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन के साथ यामाहा की ब्लू कोर टेक्नोलॉजी के साथ आती है। यह इंजन 6,500rpm पर 8.2ps की अधिकतम पावर और 5,000rpm पर 9.7nm पीक टॉर्क जनरेट करती है। जानकारी के लिए बता दें कि इसकी कीमत 56 हजार से शुरु है और टॉप मॉडल की कीमत 62 हजार तक है। ये स्कूटी करीब 60 किलोमीटर का माइलेज देती है। अलग्रेड मॉडल का माइलेज भी करीब 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक जाता है।
हीरो प्लेजर प्लस
हीरो प्लेजर प्लस 110 को 2019 में पेश किया गया था और बाद में इसे जनवरी 2020 में नए बीएस 6 इंजन में पेश किया गया। प्लेजर प्लस में 110cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,000rpm पर 8.04ps और 5,500rpm पर 8.7nm टार्क जनरेट करती है। ये 53 kmpl तक का माइलेज देती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications