नयी दिल्ली। फोर्ब्स रियल टाइम्स बिलियनेयर्स इंडेक्स ने भारत के अरबपति कारोबारियों और उनकी संपत्ति की लिस्ट जारी की है। पहले पायदान पर देश की सबसे दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। मुकेश अंबानी एशिया के भी सबसे रईस व्यक्ति हैं, जबकि मार्केट कैपिटल के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है। भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारियों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक और डीमार्ट के प्रमोटर राधाकिशन दमानी। तो आइये जानते हैं देश के टॉप 10 अमीरों के नाम और उनकी संपत्ति। उससे पहले बता दें कि सभी कारोबारियों की संपत्ति 17 फरवरी तक के आँकड़ों पर आधारित है।
पहले नंबर पर मुकेश अंबानी
अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले पायदान पर हैं। उनकी संपत्ति है 57.1 अरब डॉलर।
दूसरे नंबर पर राधाकिशन दमानी
टॉप 10 धनी व्यक्तियों में दूसरे नंबर पर राधाकिशन दमानी और परिवार है। उनकी संपत्ति 17.4 अरब डॉलर है। दमानी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक और डीमार्ट के प्रमोटर हैं।
तीसरे नंबर पर शिव नाडार
इस लिस्ट तीसरे नंबर पर हैं शिव नाडार। उनकी संपत्ति है 16.3 अरब डॉलर। नाडार तकनीकी कंपनी एचसीएल के संस्थापक और चेयरमैन हैं।
चौथे नंबर पर उदय कोटक
भारतीय अमीरों की सूची में चौथे नंबर पर हैं उदय कोटक। कोटक की संपत्ति 15 अरब डॉलर है। उदय कोटक एक बैंकर हैं। वे कोटक महिंद्रा बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।
पांचवे नंबर पर गौतम अडानी
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं गौतम अडानी। अदाणी की संपत्ति 13.8 अरब डॉलर है। गौतम अडानी अडानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक हैं।
छठे नंबर पर लक्ष्मी मित्तल
अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर 12.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हैं लक्ष्मी मित्तल। मित्तल दुनिया की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ हैं।
सातवें नंबर पर हैं सुनील मित्तल
इस लिस्ट सातवां नंबर है सुनील मित्तल और परिवार का। उनकी संपत्ति 11.8 अरब डॉलर की है। सुनील भारती मित्तल एक भारतीय अरबपति उद्यमी और भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।
आठवें नंबर पर सायरस पूनावाला
9.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं सायरस पूनावाला। वे पूनावाला ग्रुप के अध्यक्ष, जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया शामिल है।
नौवें नंबर पर कुमार बिड़ला
9.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं कुमार बिड़ला। कुमार आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं, जो भारत के सबसे बड़े समूहों में से एक है।
दसवें नंबर पर बेनु गोपाल बंगुर
7.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दसवें नंबर पर हैं बेनु गोपाल बंगुर। बंगुर सीमेंट कंपनी श्री सीमेंट के अध्यक्ष हैं।
यह भी पढ़ें - दुनिया की टॉप 10 महंगी इमारतें, जानिए भारत कहां है
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications