कोरोना वायरस महामारी के बाद देश में ट्रांसपोर्टेशन की स्थिति बदल सी गई है। इस महामारी के खतरे से बचने के लिए तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बाद देश में ट्रांसपोर्टेशन की स्थिति बदल सी गई है। इस महामारी के खतरे से बचने के लिए तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में अब पर्सनल व्हीकल्स की डिमांड बढ़ेगी। सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करनेवाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बजाय पर्सनल व्हीकल्स को प्राथमिकता देंगे। ऐसे में कारों की मांग बढ़ने वाली है। वहीं कार खरीदते समय दो बातें सबसे पहले हमारे जहन में आती हैं। एक माइलेज और दूसरी कीमत।

आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो कम बजट में अच्छा माइलेज देती हैं। जी हां हम यहां आपके लिए एंट्री लेवल कारों की जानकारी लेकर आये हैं, जिनमें माइलेज ज्यादा मिलता है। इसके साथ ही मेनटेनेंस का खर्च भी कम आता है। तो चलिए जानते है 5 लाख रुपये से सस्ती इन कारों के बारे में जिसमें आपको अच्छी माइलेज मिलेगी।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति की यह छोटी कार बेस्ट वैल्यू-फॉर मनी कारों में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत 2.94 लाख रुपये है। ऑल्टो का माइलेज 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर है। ऑल्टो में 796 cc का इंजन दिया गया है। कोरोना वायरस संकट के बाद आप इस सिटी ड्राइव कार को खरीद सकते हैं।
रेनो क्विड
5 लाख रुपये से कम में आप यह कार भी ले सकते हैं। रेनॉ की इस कार की शुरुआती कीमत 2.92 लाख रुपये है। वहीं क्विड का माइलेज 22 किलोमीटर प्रति लीटर है। अपने स्पोर्टी लुक की वजह से क्विड काफी पसंद की जाती है। यह कार 799cc और 999cc इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।
दैटसन रेडी गो बेस्ट
आप कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाली यह कार भी खरीद सकते हैं। हाल ही में दैटसन ने रेडी-गो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी है। इसकी शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपये है। यह कार 799cc और 999cc इंजन ऑप्शन में आती है। इसका माइलेज 20.71 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।
मारुति सुजुकी वैगनआर
मारुति की यह कार भी 5 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है। मारुति की यह कार 4.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है। वैगन-आर 1 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आती है। तो आप ज्यादा माइलेज के लिए इसका 1 लीटर इंजन वाला मॉडल चुन सकते हैं। इसका माइलेज 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर है।
मारुति सुजुकी एस प्रेसो
इस लिस्ट में मारुति की यह माइक्रो एसयूवी भी शामिल है। मारुति की इस माइक्रो एसयूवी की कीमत 3.70 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका एसटीडी और LXi वेरिएंट 21.4 किलोमीटर और VXi और VXI+ वेरिएंट 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देते हैं। इस मारुति एस-प्रेसो में 998cc का इंजन दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications