Child Investment Tips : आज की दुनिया में माता-पिता बनना कोई आसान फैसला नहीं है। इस बात का मतलब है कि बच्चों को सबसे अच्छी परवरिश प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना कि बच्चा एक कामयाब बने, ये आसान काम नहीं रह गया है। अपने बच्चे को बेस्ट देना अब उतना आसान नहीं है। बढ़ते महंगाई के दबाव और लाइफस्टाइल की कॉस्ट के कारण, बच्चों की परवरिश और स्कूली शिक्षा से लेकर आगे की पढ़ाई तक उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो गया है। पर आप अपने बच्चों को कुछ चीजें सिखा सकते हैं, जिनकी मदद से वे खुद भी अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कुछ उपाय कर सकेंगे।

क्या है पहला सबक
जब आप अपने बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पैसा बचाते और निवेश करने की कोशिश करते हैं, तो यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि बड़े होने तक आपका बच्चा पैसे के महत्व को समझे। उसे इसके लिए तैयार करना आपकी जिम्मेदारी है। बच्चे को कमाने और पैसे से पैसा बनाने के लिए आपको उसे मोटिवेट करना है और ऐसा करने की ट्रिक्स भी बतानी हैं।
पैसे का सही मैनेजमेंट एक सुपरपावर है
हम बच्चों को छोटी उम्र से ही पढ़ना, लिखना, बोलना आदि सिखाते हैं क्योंकि वे बहुत ही आवश्यक बातें हैं। मनी मैनेजमेंट को भी एक आवश्यकता के रूप में माना जाना चाहिए। एक बार जब आपका बच्चा पैसे से संबंधित बुनियादी बातों को समझने लायक हो जाए, तो यह सिखाना शुरू करें कि मनी मैनेजमेंट किस तरह काम करता है और पैसा कैसे कमाया जाता है, बचाया जाता है, उपयोग किया जाता है और निवेश किया जाता है।

इंतजार न करें
प्रेक्टिकल नोलेज हमेशा थियोरेटिकल जानकारी से बेहतर होती है, और इस रूल को अपने बच्चे को निवेश करने के तरीके सिखाने के लिए लागू किया जाना चाहिए। अपने बच्चे से उसके लक्ष्यों के बारे में बात करें। उन्हें बताएं कि आप उनके लक्ष्यों के लिए कैसे निवेश कर रहे हैं। उन्हें यह दिखाना भी समझदारी हो सकती है कि पैसा कहाँ निवेश किया गया है।
अपनी निवेश यात्रा को अपने बच्चे के साथ साझा करें
आप अपने बच्चे के लिए आइडियल होते हैं और हो सकता है कि आपने कई बार अपने बच्चे को आपकी नकल करते देखा हो। आप अक्सर कैसे काम करते हैं, जो बच्चा कॉपी करता है। इसका सीधा प्रभाव आपके बच्चे पर पड़ता है। इस प्रकार, यदि आपका लक्ष्य आपके बच्चे को बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करना है, तो आप उदाहरणों के साथ उसकी मदद कर सकते हैं।

बच्चे को रियल वर्ल्ड में निवेश करना सीखने में मदद करें
हमने बच्चे को बड़े स्तर पर निवेश करने का तरीका दिखाने के बारे में भी बताया है। अब छोटे खातों और निवेश का भी उल्लेख किया। दोनों को मिलाकर, आप अपने बच्चे को असल निवेश के फैसले लेने में मदद कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप अपने बच्चे को दिखा सकते हैं कि विभिन्न प्रकार के म्यूचुअल फंडों में 1000 रुपये अलग-अलग तरीके से कैसे बढ़ सकते हैं। और यह भी कि वे उनके साथ किस तरह अपने लक्ष्य को आगे बढ़ा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications