कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन में डिजिटल ट्रांजेक्शन में भारी तेजी देखने को मिली है। कोरोना संकट को देखते हुए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और घर पर ही खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन में डिजिटल ट्रांजेक्शन में भारी तेजी देखने को मिली है। कोरोना संकट को देखते हुए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और घर पर ही खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस बीच किसी भी तरह के लेन-देन के लिए ऑनलाइन माध्यम जैसी पेटीएम, फोन पे और गूगल पे आदि का सहारा लिया जा रहा है। इन सभी ऐप की मदद से लेनदेन को आसान बना हैं। इनके जरिए यूजर्स तुरंत किसी को भी छोटे अमाउंट का पेमेंट कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन एप्स में रिसीवर की ज्यादा डिटेल्स नहीं भरनी होती। इसके साथ ही समय भी बहुत कम लगता है।
क्विक ट्रांसफर के जरिए चंद मिनटों में करें पैसा ट्रांसफर
इसके अलावा अगर हम नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करेंगे तो हमें पहले तो पूरी डिटेल भरनी होगी। इसके बाद ही हम किसी को पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। ग्राहकों को इस तरह की लंबी-चौड़ी डिटेल न भरनी पड़े इसके लिए एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए ‘क्विक ट्रांसफर' योजना लेकर आई है। इसके जरिए ग्राहकों को किसी लाभार्थी को जोड़े बिना मनी ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। एसबीआई की क्विक ट्रांसफर सर्विस से आप आसानी से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। अभी तक ग्राहकों को किसी नए खाते में पैसे भेजने के लिए पहले उसे एड करना होता था, इस पूरी प्रक्रिया में करीब आधे घंटे का समय लगता था। लेकिन, एसबीआई की क्विक सर्विस से बिना बेनेफिशियरी एड करे चंद मिनटों में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।
25000 रुपए तक ट्रांजेक्शन कर सकते आप
एसबीआई ‘क्विक ट्रांसफर' के जरिए आप एक दिन में 25000 रुपए तक ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। हालांकि, एक ट्रांजेक्शन में अधिकतम 10 हजार रुपए ही भेजे जा सकते हैं। ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए एसबीआई का पर्सनल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद वह इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि रुपए ट्रांसफर करते समय इस सर्विस में आपको बस रिसीवर का नाम और खाता संख्या फिल करना होता है। इसके बाद में पैसे ट्रांसफर करने से पहले आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है। इसको एंटर करने के बाद आप ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। स्टेट बैंक ये सुविधा आपको नेट बैंकिंग के माध्यम से उपलब्ध कराता है। इसके अलावा आप इसको ऑनलाइन पोर्टल पर भी एक्सिस कर सकते हैं। यदि रिसीवर का एसबीआई में खाता है, तो भेजी गई राशि तुरंत लाभार्थी के खाते में जमा कर दी जाती है।
एसबीआई से ऐसे कर सकते हैं क्विक ट्रांसफर
- सबसे पहले एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट को लॉग इन करें।
- अब "Payments/Transfers" सेक्शन में ड्रॉप डाउन कर Quick Transfer (Without Adding Beneficiary)" में जाकर क्लिक करें।
- इसके बाद उस अकाउंट को सलेक्ट करें जिससे पैसा ट्रांसफर करना है।
- अब यहां बेनिफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, पेमेंट ऑप्शन, आईएफएससी कोड, ट्रांसफर मोड, राशि और पर्पस की जानकरी दें और सबमिट करें।
- आपके सामने डिटेल वेरिफाइ करने के लिए पेज ओपन होगा।
- यहां ध्यान से एक नजर डिटेल पर डालें।
- सही होने पर "Confirm" बटन पर क्लिक कर दें।
- अब ओपन हुए नए पेज पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए हाई सिक्योरिटी नंबर डालें और "Confirm" पर क्लिक करें। आप देखेंगे कि पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications