Types of Cheque In Hindi: आजकल ज्यादातर लोग डिजिटल तरह से एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हैं लेकिन कई बैंक ऐसी सुविधा भी देते हैं जिससे आप लाखों रुपये की राशि बैंक में गए बिना ही ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद चेक से भुगतान कम नहीं हुआ है।
चेक से आप अपने बैंक को आदेश देते हैं कि चेक में जितने पैसे लिखें है, उतने पैसे निकाल कर चेक दिए जाने वाले शख्स को दे दी जाए। अगर आप चेक का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ये पता होना चाहिए कि चेक कितने तरह के होते हैं।

पोस्ट डेटेड चेक
इस तरह के चेक का यूज महीने में आगे की तारीख पर उसके इस्तेमाल के लिए किया जाता है। इस तरह के चेक बिजनेस में या किसी ऐसे काम के लिए किए जाते हैं, जिनमें बाद की किसी तारीख पर पैसे चुकाने होते हैं। अगर आप कोई डील कर रहे हैं लेकिन उसके पूरा होने के वक्त आप उस शहर में ना रहें, तो आप पहले ही संबंधित व्यक्ति के नाम से एक पोस्ट डेटेड चेक साइन करके रख सकते हैं ताकि डील पूरी होते ही आपकी ओर से पेमेंट में किसी भी तरह की देरी ना हो।
बीयरर चेक
बीयरर चेक पर ये जानकारी होती है कि इस चेक पर लिखे पैसे इस शख्स तो दिए जाएं या जो भी ये चेक लेकर आए यानी बीयरर को दिए जाएं। जिसके पास भी यह चेक होगा, उस पर लिखी रकम बैंक की तरफ से उस शख्स को दे दी जाएगी। इस चेक की रकम चुकाने से पहले बैंक इस बात की भी जांच नहीं करते हैं कि वह चेक उसी शख्स का है या उसने किसी से चोरी किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह चेक किसी को भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
स्टेल चेक
स्टेल चेक एक ऐसा चेक, जिसकी वैलिडिटी चेक जारी करने के 3 महीने पहले ही खत्म हो चुकी होती है।
ऑर्डर चेक
इस चेक पर लिखा 'और बीयरर' काटा गया होता है या कैंसिल किया हुआ होता है। इस चेक पर लिखी राशि सिर्फ उसी शख्स को दी जा सकती है, जिसका नाम उस पर लिखा हुआ होता है। एक ऑर्डर चेक के बदले भुगतान करने से पहले बैंक की तरफ से उस शख्स का थोड़ा बैकग्राउंड चेक किया जाता है, जिसका नाम चेक पर होता है। पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही बैंकों की तरफ से चेक का भुगतान किया जाता है।
क्रॉस चेक
क्रॉस चेक (Cross Cheque) के तहत चेक में बाईं साइड ऊपर कोने पर दो बराबर लाइनें खींची जाती हैं और इस चेक से आप बैंक जाकर कैश नहीं निकाल सकते हैं।
कैंसिल चेक
अगर कोई शख्स चेक पर कैंसिल्ड लिख दे और चेक पर दोनों कोनों को मिलाते हुए Cancelled के ऊपर-नीचे लाइन खींच दे, तो वह चेक कैंसिल माना जाता है। ऐसे चेक का इस्तेमाल केवाईसी के लिए या आपकी बैंक जानकारी जानने के लिए होता है।
ट्रैवलर्स चेक
ट्रैवलर्स चेक का इस्तेमाल विदेशों में छुट्टियों पर जाने के समय किया जाता है। इसकी मदद से आप दूसरे देश की किसी लोकेशन पर स्थित बैंक से कैश निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications