नई दिल्ली। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अलर्ट जारी किया है। यूआईडीएआई ने कहा है कि अगर उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया तो आपका आधार कार्ड खतरे में पड़ सकता है। इससे आपको कई तरह का नुकसान होगा। आमतौर पर आधार कार्ड का आजकल कई जगह पर इस्तेमाल होने लगा है। ऐसे में कुछ सावधानियां रखने की जरूरत है, नहीं तो आपको वित्तीय नुकसान भी हो सकता है। यूआईडीएआई ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है।
पीवीसी कार्ड या प्लास्टिक आधार कार्ड मान्य नहीं
यूआईडीएआई ने अपने ट्वीट में कहा है कि पीवीसी कार्ड या प्लास्टिक आधार कार्ड मान्य नहीं होता है। यूआईडीएआई ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्लास्टिक का आधार कार्ड इस्तेमाल करना खतरनाक है। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसको केवल एक दस्तावेज ही नहीं बल्कि पूर्ण पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकारी कामकाग हो या अन्य जगह, इसकी अहमियत रोज बढ़ रही है।
पहले भी यूआईडीएआई चेतावनी जारी कर चुका है
यूआईडीएआई पहले भी आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर टिप्स जारी कर चुका है। आज से पहले फरवरी 2018 में यूआईडीएआई ने आधार स्मार्ट कार्ड को लेकर एक जानकारी सार्वजनिक रूप से जारी किया था। इसमें बताया गया था कि इस प्लास्टिक के आधार कार्ड से क्या-क्या नुकसान हो जाते हैं। यूआईडीएआई का कहना है कि ऐसे कार्ड से आधार का डाटा की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए लोगों को ऐसे प्लास्टिक कार्ड के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
क्या है प्लास्टिक आधार कार्ड के नुकसान
यूआईडीएआई के अनुसार प्लास्टिक के आधार कार्ड की गैरकानूनी प्रिंटिंग होती है। इसके चलते इसका क्यूआर कोड बेकार हो जाता है। इसके अलावा ऐसे आधार कार्ड से आपकी निजी जानकारी भी आपकी जानकारी के बिना गलत लोगों के हाथों में चली जाती है। यह बाद में खतरनाक साबित हो सकती है। इसका सबसे बड़ा नुकसान वित्तीय रूप से हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications