अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो खबर आपके काम की हो सकती है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अब तक सबसे सस्ता होम लोन ऑफर किया है।
नई दिल्ली: अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो खबर आपके काम की हो सकती है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अब तक सबसे सस्ता होम लोन ऑफर किया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने सैलरीड क्लास महिलाओं के लिए होम लोन ब्याज दर को घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया है।

अब 6.7 फीसदी ब्याज पर मिलेगा 30 लाख रुपए तक का होम लोन
तो अगर आप भी सैलरीड हैं और होम लोन लेने के लिए योजना बना रहे हैं तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लोन लेना फायदेमंद हो सकता है। यूबीआई ने सैलरीड क्लास के लिए होम लोन दर को घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया है। आमतौर पर, भारतीय स्टेट बैंक अन्य बैंकों की तुलना में कम ब्याज दर पर लोन देता है, लेकिन इस बार यूनियन बैंक में कम दर पर होम लोन मिल रहा है। यूनियन बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सैलरी वाले लोगों को 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर केवल 6.7 फीसदी की दर से ही ब्याज देना होगा।
इन दो शर्तों पर मिलेगा सबसे सस्ता होम लोन
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने 6.7 फीसदी पर होम लोन लेने के लिए दो आसान शर्तें रखी हैं। पहला तो यह कि ग्राहक का क्रेडिट स्कोर कम से कम 700 तक होना चाहिए।
- वहीं, दूसरी शर्त ये है कि होम लोन आवेदनकर्ता एक महिला होनी चाहिए। अगर कोई ग्राहक 30 लाख रुपये से ज्यादा और 75 लाख रुपये से कम रकम लेना चाहता है तो उनके लिए ब्याज दर 6.95 फीसदी होगी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 75 लाख रुपये से ज्यादा रकम के होम लान पर शुरुआती ब्याज दर 7 फीसदी है।
जानिए क्या है एसबीआई में होम लोन रेट
अगर सैलरी प्राप्त करने वाला कोई पुरुष होम लोन के लिए आवदेन करता है तो उनके लिए ब्याज दर 6.85 फीसदी होगी। यह दर नॉन-सैलरीड लोगों के लिए पहले से तय दर के बराबर ही है। अगर कोई व्यक्ति भारतीय स्टेट बैंक से 30 लाख रुपये का लोन लेता है तो इसके लिए उन्हें 6.95 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। वहीं एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से भी 30 लाख रुपये के लोन लेने पर 6.85 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने पिछले महीने ही होम लोन की ब्याज दरें रिवाइज की है।
निजी बैंक में भी ज्याद है ब्याज दर
वहीं इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा में भी 30 लाख रुपये के लोन पर 6.85 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। प्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक भी 6.95 फीसदी की दर से 30 लाख रुपये का होम लोन दे रहा है। एचडीएफसी बैंक में इस लोन के लिए शर्त है कि आवेदनकर्ता महिला होनी चाहिए। इस बैंक में 30 से 75 लाख रुपये के होम लोन पर ब्याज दर 7.2 फीसदी है। लेकिन एचडीएफसी बैंक की होम लोन की दरें 6.95 प्रतिशत है। इसके लिए आपका सिबिल का क्रेडिट स्कोर 780 और इससे ऊपर होना चाहिए। यह दर 13 जून से लागू है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक महिलाओं के लिए यह 6.95 से 7.45 प्रतिशत है। पुरुषों के लिए यह दर 7 से 7.50 प्रतिशत है। वहीं वर्तमान में एक्सिस बैंक के होम लोन की ब्याज दरें 7.70 प्रतिशत है। यह एमसीएलआर पर आधारित दरें हैं। जबकि बेस रेट पर आधारित होम लोन की दरें 8.80 प्रतिशत हैं। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक की होम लोन की दरें 6.95 प्रतिशत है। यह दरें 35 लाख रुपए के होम लोन पर है। हालांकि आपको जब घर के लिए कर्ज लेना होगा तब आपको इससे ज्यादा ब्याज चुकाना होगा। क्योंकि इन दरों के बाद बैंक या एनबीएफसी 2.95 से लेकर 3.20 प्रतिशत तक आरआर या अन्य दरें लगाते हैं। कुल मिलाकर आपको यह ब्याज दर करीबन 9 प्रतिशत के आस पास होती हैं।
ब्याज दर में कटौती की उम्मीद
मालूम हो कि इस सप्ताह भारतीय रिज़र्व बैंक के मौद्रिक नीति समीति की बैठक होनी है। कयास लगाया जा रहा है कि बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत नीतिगत ब्याज दरों में एक चौथाई फीसदी की कटौती का ऐलान कर सकते हैं। अगर आरबीआई ऐसा कोई ऐलान करता है तो आने वाले दिनों में ब्याज दरों में आगे भी कटौती की उम्मीद बढ़ जाती है। जानकारी दें कि मार्च के अंतिम सप्ताह के पहली बार लॉकडाउन के ऐलान के तुरंत बाद से ही रियल एस्टेट सेक्टर में सुस्ती देखने को मिल रही है। फ्लैट्स के बिक्री में भरी गिरावट आई है। ऐसे में बैंक दूसरे बैंक के ग्राहकों को अपना होम लोन ट्रांसफर कराने के लुभा रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications