Cardless Cash Withdrawal: कई बार ऐसा होता है कि कैश की जरूरत होती है लेकिन पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड नहीं होता है। अगर आप भी इस परेशानी को झेल चुके हैं तो अब आपके पास एक ऑप्शन आ गया है। आप बिना एटीएम कार्ड के भी पैसे निकाल सकते हैं। यूपीआई एटीएम एक ऐसी सुविधा है जो आपको बिना कार्ड के भी एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देती है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

इतना कैश आप यूपीआई एटीएम से निकाल सकते हैं
एटीएम से यूपीआई के जरिए आप एक बारे में 10 हजार रुपये तक निकाल सकते हैं, लेकिन एक बात जो आपको ध्यान देनी है वह यह है कि ये अमाउंट आपकी डेली यूपीआई लिमिट का ही हिस्सा होगा।
ये है पैसे निकालने का प्रोसेस
- अगर आपका नंबर UPI रजिस्टर्ड है तो आप यूपीआई-एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सबसे पहले एटीएम मशीन में UPI Cash Withdrawal/Cardless Cash या QR Cash ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एटीएम मशीन में आपको वो अमाउंट डालना होगा जितने पैसे आप निकालना चाहते हैं। अब अमाउंट डालने के बाद एटीएम मशीन पर सिंगल यूज डायनामिक क्यूआर कोड दिखेगा, आप इस कोड को किसी भी यूपीआई ऐप (PhonePe, Paytm, Google Play आदि) के जरिए स्कैन कर सकते हैं।
- कोड को स्कैन करने के बाद अपना UPI PIN डालें और बस आपका काम बन जाएगा और एटीएम से पैसा निकल आएगा।
बैंक के मोबाइल ऐप की लीजिए मदद
- आप बैंक के मोबाइल ऐप से भी कैश निकाल सकते हैं। इसके लिए बैंक के मोबाइल ऐप को ओपन करें। अब आप एटीएम सर्विस या फिर कार्डलेस विड्रॉल में से कोई एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना चाहिए।
- अब आप जितना पैसा निकालना चाहते हैं वो अमाउंट दर्ज करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर पिन आएगा। अब आप अपने ट्रांजेक्शन को कन्फर्म करें।
- आपको एटीएम पर जाकर कार्डलेस विड्रॉल विकल्प को सिलेक्ट करना चाहिए। अब आप अमाउंट भरें और पिन दर्ज करें। इसके बाद आप आसानी से कैश कलेक्ट कर सकते हैं।
फ्रॉड से भी रहें सावधान
कार्डलेस विड्रॉ में भी आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस तरह की पेमेंट करते समय कोई भी आपके पिन को नोट ना करें ना ही फोटो लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications