UPI Money Transfer News: आजकल डिजिटल ट्रांजेक्शन का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है, इससे आपको सुविधा तो काफी ज्यादा मिलती है, लेकिन कई बार परेशान भी होना पड़ता है। हम ज्यादातर लोगों को पैसे देने के लिए आजकल डिजिटल ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। इनमें भी क्यूआर कोड, मोबाइल नंबर और यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करके पैसा भेजा जाता है। हालांकि डिजिटल पेमेंट के इस जमाने में अगर आपसे एक छोटी सी छूट भी हो जाती है तो वह काफी भारी पड़ सकती है। डिजिटल और यूपीआई पेमेंट से लाइफ तो आसान हुई है पर इसका खामियाजा भी काफी जबरदस्त है। ऐसे में अगर आपसे कभी गलत ट्रांजैक्शन हो जाए, तो आप क्या करेंगे? इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप क्यूआर कोड के जरिए स्कैनिंग करके पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो गलती होने के चांस काफी ज्यादा काम होते हैं। लेकिन कई बार जब आप मोबाइल नंबर से पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो इस तरह की चूक होने की गुंजाइश काफी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि गलती से अगर एक भी नंबर बदल तो वह पैसा किसी और के खाते में चला जाता है। यही कारण है कि आपके मोबाइल नंबर से पेमेंट करते समय बहुत ज्यादा सावधान रहना चाहिए और दो बार क्रॉस चेक भी करना चाहिए।

लेकिन अगर आपने गलती से किसी दूसरे मोबाइल नंबर पर पैसे डाल दिए हैंं, तो आपके पैसे वापस आ सकते हैं लेकिन आपको उसके लिए कुछ जरूरी काम करने पड़ेंगे। अगर आप आप इन तरीकों को फॉलो करते हैं, तो आपके पैसे वापस आने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
अगर आपका पैसा गलत नंबर पर ट्रांसफर हो गया है तो सबसे पहले आपको उसे नंबर पर कॉल करके उसे व्यक्ति से बात करनी चाहिए, अगर वह आपके पैसे लौटा देता है तो सारा मामला वहीं समाप्त हो जाता है और आपको अगली बार पेमेंट के लिए काफी ध्यान रखना चाहिए।
लेकिन अगर आपने गलत खाते में पैसे डाल दिए हैं और सामने वाला व्यक्ति पैसे लौटाने के मूड में नहीं है या फिर वह आपकी कॉल नहीं उठा रहा है तो आप एनपीसीआई की वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।
आपको सबसे पहले नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया की शिकायत निवारण के लिए बनाई गई वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां पर आपको एक कंप्लेंट बॉक्स दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको एक ड्रॉप डाउन मेनू भी मिलेगा।
यहां पर आपको एक ट्रांजैक्शन टाइप का ऑप्शन दिखेगा जिसमें आपको पर्सन टू पर्सन ऑप्शन चुनना पड़ेगा, क्योंकि यह पैसा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किया गया है।
इसके बाद आपसे कारण पूछा जाएगा जिसमें आपको इनकरेक्टली ट्रांसफर टू अनदर अकाउंट का विकल्प मिलेगा। चूंकि आपने गलती से दूसरे के अकाउंट में पैसा डाल दिया है तो आप इस ऑप्शन को चुन सकते हैं। इसके बाद पूरी डिटेल भरकर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
बैंक को बताना भी है जरूरी
अगर आपसे किसी गलत अकाउंट में यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे ट्रांसफर हो गए हैं तो आपको इसकी जानकारी सबसे पहले अपने बैंक को देनी चाहिए। अब बैंक द्वारा आपकी ट्रांसफर डिटेल्स और दूसरे सबूत भी मांगे जा सकते हैं, जिनसे पता चल सके कि आपने गलती से ही इस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं। अगर आपके सारे दस्तावेज बैंक को सही लगते हैं तो बैंक के द्वारा पैसे रिवर्स करने की प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications